Bihar

Bihar: पटना के दीघा में रोजगार मेला..40 कंपनियां ले रही हिस्सा

बिहार
Spread the love

Bihar News: श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत संचालित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना द्वारा 17 दिसंबर 2024 को दीघा स्थित सरकारी आईटीआई में एक दिवसीय नियोजन मेला आयोजित किया जा रहा है। इस नियोजन मेला में भाग लेना पूर्णतया निशुल्क है, लेकिन इच्छुक आवेदकों के लिए एनसीएस पोर्टल पर निबंधन करना अनिवार्य है। जो आवेदक अब तक निबंधन नहीं कर पाए हैं, वे मेला स्थल पर ही निबंधन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेः Patna News: उद्योग विभाग और AIDRI ने किया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

इस मेला में लगभग 40 निजी कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनमें कई स्थानीय नियोजक भी शामिल हैं। यह मेला पटना और बिहार के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगा। शैक्षणिक योग्यता के तहत दसवीं, इंटर, आईटीआई, बीए पास और मैनेजमेंट की डिग्री रखने वाले बेरोजगार युवाओं को इसमें रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

निजी कंपनियां अपनी चयन प्रक्रिया और मापदंड के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी, और कई कंपनियां तो ऑन स्पॉट चयन भी करेंगी। इन चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा। मेला में बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इंश्योरेंस, हॉस्पिटैलिटी, और सिक्योरिटी सेक्टर से संबंधित कंपनियां भाग ले रही हैं।

ये भी पढ़ेः स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024 का विजेता बना बख्तियारपुर अभियंत्रण महाविद्यालय, जीते 1 लाख का नकद पुरस्कार

यह मेला 17 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आईटीआई दीघा के परिसर में आयोजित होगा। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपनी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लेकर मेला स्थल पर उपस्थित हों। यह मेला बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।