Greater Noida West

Greater Noida West: इस सोसायटी के लोग बूंद बूंद पानी को तरसे

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West की इस सोसायटी में पानी की किल्लत, निवासी हुए परेशान

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा की लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी (Law Residencia Society) में सुबह प्लंबर की लापरवाही ने करीब 1500 से ज्यादा निवासियों को परेशानी में डाल दिया। पंप रूम में पानी ओवरफ्लो (Water Overflow) होने से मोटर पूरी तरह डूब गई। जिससे पानी की सप्लाई ही बंद हो गई। इस कारण से लोगों को पानी के लिए बहुत परेशानी हुई। स्थिति संभालने के लिए सोसाइटी प्रशासन (Society Administration) को पानी के टैंकर मंगवाने पड़े।
ये भी पढ़ेंः Noida: GIP-DLF को टक्कर देने आ रहा है नया मॉल..ये रही पूरी डिटेल

Pic Social Media

पंप रूम में पानी भरने से बंद हुई सप्लाई

आपको बता दें कि पानी ओवरफ्लो (Water Overflow) होने की वजह से पंप रूम में पानी भर गया। मोटर डूब जाने से उसे चलाना संभव नहीं रहा, जिससे पूरी सोसाइटी में पानी की सप्लाई रुक गई। इस घटना के बाद प्लंबर सोसाइटी से भाग गया। जिससे निवासियों की समस्या और भी बढ़ गई। पानी की सप्लाई बाधित होने से सोसाइटी में रहने वाले लोगों को सुबह स्कूल और ऑफिस जाने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपनी मंजिलों से नीचे उतरकर पानी लाने के लिए लाइन में लगना पड़ा। कुछ निवासियों ने पानी खरीदकर मंगवाया, वहीं बाकी को टैंकर का सहारा लेना पड़ा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सोसाइटी प्रशासन ने मशीन लगाकर निकाला पानी

सोसाइटी प्रशासन ने लोगों की समस्या को देखते हुए तुरंत मशीन लगाकर पंप रूम से पानी निकालने का काम शुरू कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गई। निवासियों ने इस समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की और सोसाइटी के प्रबंधन से प्लंबर की लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ेंः Digital Arrest: बुजुर्ग से लूटे 18 करोड़..इस तरह के फ़ोन से बचके!

Pic Social Media

पूरा दिन हुआ खराब

सोसाइटी के एक निवासी ने बताया कि सुबह-सुबह पानी की कमी के कारण से पूरा दिन खराब हो गया। बच्चों को स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं एक अन्य निवासी ने सवाल उठाया कि प्लंबर की इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?