Greater Noida West

Greater Noida West: अब जाम को गुड बाय करने का आ गया टाइम

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West के लोगों को नहीं सताएगा जाम, अथॉरिटी ने बनाया नया प्लान

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में आए दिन लंबा जाम लग जाता है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को खूब परेशानी होती है। लेकिन बहुत ही जल्द ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जाम का झाम नहीं सताएगा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) ने एक मूर्ति चौराहे के लिए बड़ी योजना बना ली है। इसके बाद गौर सिटी के लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। एक मूर्ति गोलचक्‍कर में अक्‍सर घंटों जाम के चलते लोगों को काफी दिक्‍कत का सामना करना पड़ता था।
ये भी पढ़ेंः Noida: महिलाओं की सुरक्षा के लिए CP लक्ष्मी सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया

Greater Noida Authority
Pic Social Media

जाम की समस्या होगी खत्म

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) गौर सिटी (Gaur City) का जाम समाप्त (Traffic jam) करने के लिए एक एलिवेटेड रोड बनाने का योजना बनाई है। सिर्फ यही नहीं एक मूर्ति गोलचक्‍कर की चौड़ाई कम करके इसे अंडाकार आकार बनाया जाएगा। इसके बाद नया एलिवेटेड रोड (Elevated Road) तैयार किया जाएगा। गौर गोलचक्कर पर अंडरपास का निर्माण शुरू करने की तैयारी है। इसके साथ ही अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट में एक मूर्ति गोलचक्कर का आकार छोटा करने का काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः Noida Airport: IGI से डायरेक्ट कनेक्ट होगा नोएडा एयरपोर्ट..24 घंटे मिलेगी…!

एक मूर्ति गोलचक्‍कर पर भी नहीं लगेगा जाम

प्राधिकरण की इस योजना में एक मूर्ति गोलचक्‍कर को अंडाकार आकार देकर यहां सड़क तीन की जगह 6 लेन सड़क बनाई जाएगी। आसपास की सड़कों को भी चौड़ा किया जाएगा। आपको बता दें कि यहां आए दिन लंबा जाम लग जाता है। इसके कारण लाखों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी जल्‍द ही इन योजनाओं पर काम शुरू कर देगा। इसके बाद एलिवेटेड रोड का निर्माण हो सकेगा।

Pic Social Media

यहां बनेगा एलिवेटेड रोड

एक खबर के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसान चौक से नॉलेज पार्क-5 तक एलिवेटेड बनाने पर विचार हो रहा है। यहां 130 मीटर रोड पर एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी है। इसके लिए कंसल्टेंट एजेंसी का चुन कर इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराने की तैयारी है। अभी स्थिति यह है कि नोएडा के लोगों को गाजियाबाद या ग्रेटर नोएडा जाना है तो वे ग्रेटर नोएडा से ही होकर जाते हैं। इसके कारण ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक, शाहबेरी और एक मूर्ति गोलचक्कर पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है।