वाह राजभर जी..चंद्रयान3 को आपने कहां उतरवा दिया ?

उत्तरप्रदेश

Om Prakash Rajbhar News: विवादित बयानों के लिए जाने वाले यूपी के नेता और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर एक ऐसा बयान दे दिया है कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब हसी यूजर्स उड़ा रहे हैं। दरअसल ओम प्रकाश राजभर ने चन्द्रयान-3 को लेकर एक बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ेंः नोएडा से आगरा..जमकर बरसेंगे बदरा

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः हिमाचल में बारिश फिर मचाएगी तबाही ?

कल शाम को जब चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग के लिए हर कोई पूजा और प्रार्थना कर रहा था और अपनी शुभकामनाएं दे रहा था, उस वक्त चंद्रयान 3 को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोइ सोच में पड़ गया।

एक टीवी चैनल के सवालों का जवाब देते हुए ओमप्रकाश ने यह बड़ी बात कही। चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर जब उनसे सवाल कर दिया लेकिन ओम प्रकाश राजभर ने बिना सोचे-समझे ही बोलना शुरू कर दिया और चांद की जगह धरती पर ही चंद्रयान की लैंडिंग करा दी राजभर इतना भावनाओं में बह गए कि चंद्रयान की जमीन पर लैंडिंग के लिए उन्होंने वैज्ञानिकों को भी बधाई देनी शुरू कर दी।
राजभर ने जमीन पर कराई चंद्रयान 3 की लैंडिंग
ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया गया कि आज चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंडिंग करने जा रहा है तो आप इस पर क्या कहेंगे? इसके जवाब ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्‍यवाद देना चाहता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज करने में लगे हैं। चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं। चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है। आने के बाद उसका स्‍वागत पूरे देश को करना चाहिए। आपको बता दें कि ओपी राजभर का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनके मजे ले रहे हैं।
Read OP rajbhar, Up news, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi