उदयपुर घूमने जाइए.. कुछ अलग देखने को मिलेगा

दिल्ली राजस्थान

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Udaipur Tourism: राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहरो में से एक और झीलों की नगरी के नाम से फेमस उदयपुर दुनिया का सबसे पसंदीदा शहर का खिताब जीत चुका है। इस खूबसूरत शहर में हर साल लोखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, और इस खूबसूरत शहर में घूमते हैं।

ये भी पढ़ेंः गाड़ी वाले दें ध्यान..ग्रेटर नोएडा-Noida में धड़ाथड़ कट रहे हैं चालान

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: 2030 पर गहलोत की नज़र..दे दिया बड़ा बयान

यहां सिवाय बर्फबारी के सब खूबसूरती मौजूद है जो एक पर्यटक चाहता है। पहाड़, नदियां, झीलें, जंगल, बांध, किले, हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति सहित अन्य खूबिया हैं। हर साल की तरह यहां का अब पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। यह होगा जन्माष्टमी से। जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। इसके बाद टूरिस्ट सीजन की शुरुआत हो जाती है। इस बार अगर आप उदयपुर आने का प्लान बना रहे हैं तो यहां कुछ अलग देखने को मिलेगा।
उदयपुर में यहां जरूर घूमिए
उदयपुर शहरो को झीलों के वजह से पर्यटक खूब पसन्द करते हैं। ऐसे में दो-तीन दिन घूमने का प्लान बनाकर आने वाले पर्यटक सिटी पैलेस, बागौर की हवेली, लोक कला मंडल, सज्जनगढ़ किला, बायोलॉजिकल पार्क, गुलाब बाद, सहेलियों की बाड़ी, पुराने शहर की गलियां, फतहसागर झील, पिछोला झील, मोती मगरी, जग मंदिर को देखना पसंद करते हैं। इन्हीं को देखने में दो दिन निकल जाते हैं। बड़ी बात यह है की यह सभी मात्र 5-7 किलोमीटर की दूरी पर ही हैं। इनके अलावा उदयपुर में और भी ऐसे स्थल है जहां तक पर्यटक नहीं पहुंच पाते हैं, जबकि वहां उदयपुर की छुपी हुई बड़ी सुंदरता है।
छुपी हुई है उदयपुर की खूबसूरती
झीलों को देखने तो आपको जरूर जाना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही आपको उदयपुर की विरासत जरूर देखनी चाहिए, जिसे सैकड़ों वर्षों से संभालकर रखा गया है। लेकिन उदयपुर की छुपी हुई खूबसूरती उदयपुर शहर से 10 किलोमीटर के बाहर है। शहर से बाहर आप किसी भी दिशा में जाए हर तरफ आपको अलग एंजॉय मिलेगा।

Pic Social Media

रूरल टूरिज्म की बात करें तो देश में बर्ड विलेज के नाम से मशहूर मेनार गांव है। वहां आपको ऐसे प्रवासी पक्षी दिखेंगे, जिन्हें आपने शायद ही कभी देखा हो। राजसमंद की मोलेला गांव की मोलेला आर्ट, जो देशभर में प्रसिद्ध है, पानारवा गांव का रास्ता जहां आपको रोड के किनार बहती नदी दिखेगी, आप यहां के जंगलों का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
जंगल सफारी का उठा सकते हैं लुप्त
फॉरेस्ट एडवेंचर की बात करें तो हाल ही में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी झील जयसमंद के पास जयसमंद सेंचुरी में जंगल सफारी शुरू हुई है। इसका आनंद भी आप ले सकते हैं। राजसमंद झील के पास पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठाया जा सकता है। वन विभाग भी हर रविवार को टूर प्लान कर रहा है। वह भी जंगल का, आप उसका भी मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही बाहुबली हिल पर ट्रेकिंग एंजॉय कर सकते हैं। हरियाली की चादर ओढ़े रायता गांव की पहाड़ियां, चांदनी विलेज में पहाड़ियों के बीच से बहता पानी भी देख सकते हैं।

ऐसे घूमें शहर में
इन जगहों पर जाने के लिए शहर में कई व्यवस्थाएं हैं। इन जगहों पर आप टैक्सी के जरिए तो जा ही सकते हैं, अगर आपको बाइक राइड का शौक है तो रेंट पर बाइक के सकते हैं। घुमावदार रास्तों से पहाड़ियों की हरियाली अदभुत दिखेगी। इसके अलावा ई बाइक भी ले सकते है। अभी हाल ही में कारवां वैन की शुरुआत हुई है। इसमें आपको घर जैसी सुविधा मिलेगी। कारवां वैन में आप जंगल के बीच रात गुजार सकते हैं.
Read Rajasthan News, Udaypur, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi