Women’s World Cup

Women’s World Cup: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, फाइनल में कब और किससे भिड़ेगी महिला ब्रिगेड?

TOP स्टोरी क्रिकेट WC खेल
Spread the love

Women’s World Cup: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के रोमांचक सेमीफाइनल में भारत ने इतिहास रच दिया।

Women’s World Cup: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के रोमांचक सेमीफाइनल (Semi-Finals) में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के नाबाद 127 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 89 रनों की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजय अभियान पर ब्रेक लगाया। अब टीम इंडिया (Team India) 2 नवंबर को फाइनल में इस टीम से भिड़ेगी। पढ़िए पूरी खबर…

ऑस्ट्रेलिया ने रखा था 339 रनों का लक्ष्य

आपको बता दें कि कल की रात नवी मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फीबी लिचफील्ड ने शानदार 119 रन बनाए, जबकि एश्ले गार्डनर ने 63 रनों की पारी खेली। इन दोनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 49.9 ओवर में 10 विकेट खोकर 338 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Pic Social Media

जेमिमा और हरमनप्रीत ने रचा इतिहास

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत के बाद बीच के ओवरों में संभलकर खेल दिखाया। जेमिमा रोड्रिग्स ने 134 गेंदों में नाबाद 127 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल थे। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंदों में 89 रन की तेज पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 341 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

आठ साल बाद टूटा ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ

महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह पहली हार 2017 के बाद हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि 2017 में भी भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया को हराया था। सात बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का लगातार आठ साल से चल रहा अपराजेय अभियान इस बार भारतीय महिला ब्रिगेड ने रोक दिया।

2 नवंबर को साउथ अफ्रीका से फाइनल मुकाबला

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही तय हो गया है कि 2 नवंबर 2025 को होने वाले फाइनल में दुनिया को एक नया विश्व चैंपियन मिलेगा। महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

Pic Social Media

मैच का समय और टॉस

महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे किया जाएगा। नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, इसलिए उम्मीद है कि यह फाइनल भी रनों से भरपूर मुकाबला साबित होगा।

ये भी पढ़ेंः New Rule: 1 नवंबर से आधार समेत बदल रहे हैं कई नियम, ये रही डिटेल

तीसरी बार फाइनल में भारत, अब खिताब की बारी

भारतीय महिला टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले भारत ने 2005 और 2017 में फाइनल खेला था, लेकिन दोनों बार उपविजेता रहा था। इस बार टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

भारत का 341/5 का स्कोर महिला एकदिवसीय मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। खास बात यह है कि पिछले महीने दिल्ली में इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में भारत 369 रन बनाकर ऑलआउट हुआ था।

नॉकआउट में पहली बार 300+ रन का सफल चेज

महिला या पुरुष, किसी भी वनडे विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने नॉकआउट मैच में 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है। इससे पहले सबसे बड़ा सफल रन चेज 2015 पुरुष विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 298 रन बनाकर किया था।

ये भी पढ़ेंः TRAI: लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए TRAI ने उठाया बड़ा कदम

महिला विश्व कप फाइनल्स का इतिहास

  • 1982- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 1988- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 1993- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
  • 1997- न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 2000- न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 2005- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
  • 2009- न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड
  • 2013- ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज
  • 2017- इंग्लैंड बनाम भारत
  • 2022- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
  • 2025*- भारत बनाम साउथ अफ्रीका