सुपरटेक में महिला वकील ने की सुसाइड..जानिए क्या है मामला ?

दिल्ली NCR
Spread the love

सुपरटेक से रोंगटे खड़े कर देने वाली ख़बर सामने आ रही है। नोएडा (Gautam Buddha Nagar) के सेक्टर-74 स्थित के सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी (Supertech Cape Town Society) में करीब 30 साल की एक लड़की ने सुसाइड (Suicide In Capetown Society) कर लिया. सोमा पांडा अपने परिवार के साथ केपटाउन सोसाइटी के टॉवर CMC-3 मे रहती थी. लेकिन जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बीती रात सोमा पांडा ने अचानक से 15वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी.

घटना की खबर सामने आते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद सोमा को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक सोमा पांडा पेशे से वकील थी और एक लॉ फर्म में काम करती थी. सोमा और उसका पूरा परिवार करीब 6 महीने पहले ही सोसाइटी में शिफ्ट हुई थीं. पता चला है कि सोमा बीते कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी…पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।