Wisefolks Media: अगर आपके लिए स्टोरीटेलिंग सिर्फ़ एक पेशा नहीं, बल्कि जुनून है… अगर आप आम घटनाओं को दिलचस्प कहानियों में बदलने का हुनर रखते हैं… और अगर आप पारंपरिक मीडिया की सीमाओं से बाहर निकलकर न्यू मीडिया की दुनिया में कुछ नया करना चाहते हैं तो—
ये भी पढ़ें: NDTV India: रिपब्लिक भारत से रवि चंद पहुंचे NDTV इंडिया

तो Wisefolks Media आपको ही तलाश रहा है।
वर्तमान रिक्तियाँ —
Wisefolks Media & Entertainment एक उभरता हुआ डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो infotainment कंटेंट को नए कलेवर में पेश कर रहा है। हम अपनी टीम के लिए ऐसे पेशेवरों की तलाश कर रहे हैं, जो डिजिटल मीडिया की बदलती ज़रूरतों को समझते हों, सीखने के लिए उत्सुक हों और तेज़ गति से काम कर सकें।
1. Content Writers (2 पद)
भाषा: हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में दक्षता आवश्यक
अनुभव: 2–3 वर्ष
भूमिका:
सामाजिक, समसामयिक और सांस्कृतिक विषयों पर लेख, वीडियो स्क्रिप्ट और ब्लॉग तैयार करना SEO और रिसर्च आधारित कंटेंट निर्माण मल्टीमीडिया सोच रखने वाले प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता
2. Social Media Strategist (1 पद)
अनुभव: 5–7 वर्ष
भूमिका:
सोशल मीडिया प्लानिंग, कैंपेन निर्माण, परफॉर्मेंस ट्रैकिंग कंटेंट, ग्राफिक और वीडियो टीम के साथ मिलकर कार्य डिजिटल ट्रेंड्स की गहरी समझ आवश्यक
3. Video Editor (1 पद)
अनुभव: 3–5 वर्ष
भूमिका:
यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि के लिए शॉर्ट और डॉक्यूमेंट्री टाइप वीडियो एडिट करना मोशन ग्राफिक्स, ऑडियो मिक्सिंग, कलर ग्रेडिंग में दक्षता वांछनीय तेज़ डेडलाइन पर काम करने की क्षमता
4. Graphic Designer (1 पद)
अनुभव: 3–5 वर्ष
भूमिका:
ब्रांडिंग एलिमेंट्स, थंबनेल्स और सोशल मीडिया ग्राफिक्स तैयार करना Adobe Photoshop, Illustrator, Canva में दक्षता डिज़ाइन सोच और विज़ुअल रणनीति की समझ जरूरी
5. Sales Executive & Business Development Head (3 पद)
1x BD Head: 5+ वर्ष का अनुभव, लीडरशिप स्किल्स आवश्यक 2x Sales Executives: 2–3 वर्ष का अनुभव वांछनीय भूमिका: क्लाइंट आउटरीच, ब्रांड पार्टनरशिप और रेवेन्यू जनरेशन मीडिया सेल्स और KPI आधारित ग्रोथ स्ट्रैटेजी में दक्षता
सभी पदों के लिए वांछनीय गुण:
न्यू मीडिया ट्रेंड्स की समझ टीम के साथ सीखने व प्रयोग करने की तत्परता तेज़ डेडलाइन और आउटपुट के प्रति प्रतिबद्धता
कंपनी का नाम: Wisefolks Media & Entertainment
ऑफ़िस पता: IS-1502, Urbtech Trade Centre, Sector 132, Noida
रिज़्यूमे भेजें: [email protected]
यह सिर्फ़ एक नौकरी नहीं, एक नई मीडिया क्रांति का हिस्सा बनने का मौका है।
अगर आप तैयार हैं — हम आपका इंतज़ार कर रहे हैं।
