Media Breaking: टीवी के पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही एक और नेशनल न्यूज चैनल दस्तक देने की तैयारी में है। जिसके लिए भर्तियां आमंत्रित की गई है। देश के उभरते हुए राष्ट्रीय सैटेलाइट न्यूज़ चैनल न्यूज़ टीवी इंडिया (News Tv India) जल्द ही सभी प्रमुख DTH प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होने जा रहा है। चैनल के विस्तार और मज़बूत टीम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
ये भी पढ़ें: Media Jobs: दैनिक भास्कर, जागरण पत्रकारों को दे रहा है नौकरी का मौका

एडिटर इन चीफ & CEO मिथिलेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि चैनल में मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए शानदार अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।
मिथिलेश सिन्हा के अनुसार चैनल में एंकर कम प्रोड्यूसर, आउटपुट प्रोड्यूसर, रनडाउन प्रोड्यूसर, टिकर, वीडियो एडिटर, पीसीआर और असाइनमेंट डेस्क जैसे कई पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।
उन्होंने आगे बताया कि न्यूज़ टीवी इंडिया बहुत जल्द सभी बड़े DTH प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च होने वाला है और इसके लिए एक मजबूत और प्रोफेशनल टीम तैयार की जा रही है।
आप मीडिया इंडस्ट्री में काम करने के इच्छुक हैं, तो अपना CV- newstvindiahr@gmail.com पर भेज सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर 9716882119 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
