बिहार की राजनीति में बड़ा उथल-पुथल..नीतीश के करीबी का इस्तीफा

Trending बिहार राजनीति

Bihar Politics: जेडीयू में मची उथल-पुथल के बीच आज यानी 29 दिसंबर शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी (Executive) बैठक होने वाली है। बैठक से पहले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः 2024 लोकसभा चुनाव में NDA या INDIA..पढ़िए सटीक सर्वे

Pic Social Meda

राजधानी दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सक्रियता को देखते हुए मैंने ये फैसला लिया है। नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड का नया अध्यक्ष चुना गया है। इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। शाम 4 बजे राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश के नाम का ऐलान हो सकता है। ये दूसरी बार होगा जब पार्टी की कमान नीतीश कुमार के हाथ में होगी।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव दसई चौधरी ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में विजेंद्र यादव (Vijendra Yadav) ने नीतीश कुमार का नाम पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए रखा। जिसका कार्यकारिणी मीटिंग में शामिल सभी नेताओं ने समर्थन किया। जिस पर सीएम ने बताया कि आप लोगों का जब आग्रह है तो मैं इसके लिए तैयार हूं। ललन सिंह ने भी इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा है कि मैं बहुत समय तक पार्टी अध्यक्ष रह चुका हूं। मुझे चुनाव लड़ना है, पार्टी में दूसरे काम भी करना हैं।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू हुई। और डेढ़ घंटे से भी कम समय में खत्म हो गई। लेकिन इसके लिए 3 बजे तक का समय रखा गया था। मीटिंग से पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर पोस्टर लगाए गए। इनमें लिखा गया है गठबंधन को अगर जीत चाहिए तो चेहरा नीतीश चाहिए। इससे पहले बीते गुरुवार को सीएम नीतीश ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी।

मीटिंग से पहले जेडीयू नेताओं ने नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए। देश का नेता कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो, देश का पीएम कैसा हो-नीतीश कुमार जैसा हो के नारे लगे। नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट बनाने के सवाल पर श्रवण कुमार ने बताया कि कार्यकर्ताओं का उत्साह है। अध्यक्ष बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अंदर मीटिंग मे तय होगा।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ललन सिंह (Lalan Singh) के इस्तीफे पर बताया कि अभी हमारी पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह है। वो अच्छा काम कर रहे हैं। किसी और को पार्टी अध्यक्ष बनने की क्या जरूरत है। 21 जुलाई 2021 में ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2 साल का होता है। ललन सिंह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

आखिर ललन सिंह से क्यों खफा है सीएम नीतीश?

ललन सिंह की आरजेडी से करीबी की चर्चा थी। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ ही जेडीयू के तमाम सांसद, विधायक जहां अपने पुराने गठबंधन में सहयोगी रही भाजपा के पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर सीधा हमला बोलने से बचते नजर आते है। वहीं ललन सिंह संसद के भीतर और बाहर भाजपा को लेकर काफी आक्रामक थे।

दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में भी जब ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा, तब भी ललन सिंह के मौन और नीतीश के साथ पटना लौटने की जगह उस दिन आना जिस दिन लालू और तेजस्वी लौटे, इसे भी नीतीश कुमार के खफा होने की वजह बताया जा रहा है।

नाराजगी की अटकलों के बीच सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने दिल्ली से लौटने के बाद पटना स्थित ललन सिंह के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात भी की थी। सीएम नीतीश वहां करीब 10 मिनट रुके थे। ललन सिंह से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार सीएम आवास लौट आए थे। तब इस तरह की चर्चा भी थी कि लालू परिवार से करीबी को लेकर नीतीश की नाराजगी देख राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ना चाहते है। और उन्होंने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है।

ये जेडीयू का अंदरूनी मामला-भाजपा

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे पर बिहार भाजपा (BJP) के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि यह जनता दल यूनाइटेड का अपना मामला है, वहां की लड़ाई है। भारतीय जनता पार्टी को उससे कोई लेना-देना नहीं है। हम आज भी तैयार हैं कि जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर चुनाव लड़े हम दोनों को हराने का काम करेंगे।