गर्मियों की छुट्टी में हिमाचल जाने वाले सावधान! पढ़िए क्यों?

TOP स्टोरी Trending बिजनेस

हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। क्योंकि हिमाचल जाने वाले सभी यात्रियों के लिए दिक्कतें बढ़ गई है। दरअसल, यहां पर जाने वाली तकरीबन 237 सड़कें बंद हो गई हैं।

आमतौर में इस मौसम में उत्तर भारत ( Uttar Bharat ) के सैलानी उत्तराखंड ( uttrakhand) और जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir) जैसे राज्यों में बड़ी संख्या में हर वर्ष घूमने के लिए पहुंचते हैं।

हिमाचल घूमने का प्लान कर रहे यात्रियों के लिए ये है खबर

कुछ ही दिनों में होली की छुट्टियां शुरू होने वाली है। ऐसे में लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ में पहाड़ी क्षेत्र जैसे कि हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Uttrakhand) में घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं।

हिमाचल के मौसम में आया ये बड़ा बदलाव

ऐसे में हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) जाने वालों के लिए बुरी खबर है। हिमाचल के मौसम में अचानक से बदलाव आने के बाद राज्य के कई रास्तों को बंद कर दिया गया है।

259 सड़कों पर यातायात प्रभावित

हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) में हाल के दिनों में हुई बर्फबारी और बारिश की वजह से पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 259 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं।

बर्फबारी के साथ बारिश का भी अलर्ट

स्थानीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी है। खराब मौसम के चलते लोगों को घर से बाहर न निकलने की बात कही है।

pic: social media

स्पीति लाहौल में सबसे अधिक सड़कें प्रभावित

हिमाचल के लाहौल और स्पीति में सबसे अधिक 237 सड़कें, किन्नौर में 9, चंबा में5, कुल्लू में 4, मंडी में 2 और शिमला और कांगड़ा जिला में एक एक सड़कों पर यातायात प्रभावित है।

कुकुमसेरी क्षेत्र में – 4 डिग्री पहुंचा तापमान

हिमाचल प्रदेश के कुकुमसेरी क्षेत्र में रात सबसे ज्यादा सर्द भरी रही। यहां का न्यूनतम टेंपरेचर 0 से लेकर 4.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि ऊना 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिन में राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।