UP कुशीनगर में किसका होगा राजतिलक..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति

AajTak Kushinagar News: उत्तर प्रदेश का कुशीनगर जिला अपने ऐतिहासिक विरासत के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। कुशीनगर, भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली भी है। वर्तमान कुशीनगर (Kushinagar) को पहले कुसावती और कुशीनारा के नाम से जाना जाता था। कुशीनारा प्राचीन काल में मल्ल प्रदेश की राजधानी थी।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: गोड्डा की गद्दी पर कौन बैठेगा..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में जिले की कुशीनगर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को जीत मिली थी। इस बार कुशीनगर की जनता क्या सोचती है और किसे 2024 के चुनाव में जीत का सेहरा पहनाने जा रही है इसे जानने के लिए आजतक की टीम सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप के साथ पहुंची कुशीनगर। और शुरू हुआ सवालों का सिलसिला। सवाल होते गए और जवाब आते गए।

पहला सवाल हुआ तो जवाब आया कि हमारा राम मंदिर का निर्माण हुआ है लेकिन विपक्ष के नेताओं को वहां जाने का समय नहीं है। तो दूसरे व्यक्ति ने कहा कि आज तक शुगर फैक्ट्री नहीं चली है। 1997-98 के गन्ना मूल्य का बकाया है। शुगर फैक्टी अगर चले तो एक तरफ किसानों को फायदा हो तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल सके।

एक व्यक्ति ने कहा कि 44 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मुद्रा योजना के तहत लोन देके स्वरोजगार दिया है। बीजेपी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।
तो वहीं एक युवक ने कहा कि आज यहां मेडिकल कॉलेज है। चारो तरफ विकास दिखाई दे रहा है।
इस पर पलटवार करते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि दस साल से बीजेपी की सरकार है लेकिर आज तक रोड की हालत नहीं सुधरी है।

इस कार्यक्रम में एक व्यापारी ने कहा आज व्यापारी समाज को कोई गुंडा टैक्स नहीं देना पड़ रहा है। बीजेपी की सरकार में कोई ही ऐसी हिम्मत नहीं कर पा रहा है।
तो एक व्यक्ति ने कहा कि बीजेपी के दस साल पहले से बहुत बेहतर है। आज देश का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है। बीजेपी सरकार ने भय, भूख और भष्ट्राचार को दूर किया है।

जानिए कुशीनगर को

पूरे विश्व को शांति और करूणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्द ने कुशीनगर में अपने भौतिक शरीर का परित्याग किया था। बौद्ध धर्म के प्रवर्तक भगवान महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण प्राप्त करने के कारण विश्व के एक दर्जन से अधिक देशों के बौद्ध धर्मावलंबी और पर्यटक हर साल कुशीनगर आते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महत्व रखने वाली कुशीनगर लोकसभा का 1989 के बाद अधिकांश प्रतिनिधित्व बीजेपी ने ही किया है। लेकिन इस सीट पर कांग्रेस का भी दबदबा रहा है। .

कुशीनगर गन्ना बहुल इलाका है। यहां के किसान गन्ने के साथ ही केला, हल्दी , मूंगफली का उत्पादन करते हैं। पहले इस जिले में 10 चीनी मिलें चलती थी लेकिन सरकारों की लापरवाही की वजह से 5 चीनी मिलें बंद हो गयीं।

2019 का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 में कुशीनगर से बाजेपी ने जीत हासिल की। बीजेपी के विजय दुबे को 5,97,039 वोट मिले थे तो वहीं सपा के प्रत्याशी नथुनी प्रसाद कुशवाहा 2,59,479 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे और कांग्रेस के उम्मीदवार आरपीएन सिंह 1,46,151 वोटों के साथ सीतरे नंबर पर रहे।

2014 का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2014 में कुशीनगर 14 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इस चुनाव में बीजेपी के राजेश पांडे उर्फ गुड्डू ने कांग्रेस के आरपीएन सिंह को हराया था। राजेश पांडे को 3,70,051 यानी 38.9% मत मिले जबकि आरपीएन सिंह को 284,511 (29.9%) मत मिले। राजेश ने यह चुनाव 85,540 मतों के अंतर से जीता था।