कानपुर में किसका होगा राजतिलक..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति

AajTak Kanpur News: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर पूरी तरह से माहौल बना हुआ है। प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। दिल्ली (Delhi) की गद्दी पर कौन बैठेगा यह तय करने में यूपी (UP) सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। इसी कारण सभी दल इस प्रदेश से अधिक से अधिक सीटों पर कब्जा जमाने की योजना में जुटे हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः UP के मैनपुरी में समाजवाद का क़िला भेद पाएगी BJP..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गंगा के किनारे बसा औद्योगिक शहर कानपुर देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों मे से एक है। इसे लेदर सिटी के नाम से भी जाना जाता है। कभी यहां की कानपुर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी, लेकिन बीजेपी ने अब यहां पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के अध्यक्ष रहे मुरली मनोहर जोशी भी कानपुर नगर सीट से सांसद रह चुके हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी और सत्यदेव पचौरी यहां के सांसद हैं।

इस बार कानपुर शहर लोकसभा सीट से बीजेपी (BJP) ने रमेश अवस्थी को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने आलोक मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि कानपुर में लोकसभा की दो सीट हैं। एक कानपुर शहर, दूसरी अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र।
बात करें अकबरपुर सीट से तो यहां से बीजेपी ने देवेंद्र सिंह भोले को तो सपा ने राजाराम पाल और बसपा ने राजेश कुमार द्विवेदी को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि कानपुर में 13 मई को वोटिंग होनी है।

इस बार कानुपर की जनता क्या सोचती हैं इसको जानने के लिए आजतक की टीम सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप के साथ पहुंची कानुपर। आजतक का मंच सज चुका था। सभी पार्टी के नेता अपना पक्ष रखने के लिए मौजूद थे। सवालों का सिलसिला बीजेपी विधायक के साथ शुरू हुआ तो उन्होंने कहा कि कानुपर के लिए मोदी जी 10 सालों में कानपर के बहुत काम किया।
कानुपर की बड़ी संस्था को पहले 600 करोड़ और बाद में 700 करोड़ रूपये दिया जिससे दिव्यांग भाई बहनों की सेवा पूरे देशभर में हो रही है। कानपुर में मेट्रो, सड़क रोजगार के साधन तमाम ऐसे कार्य हुए जो पहले अकल्पनीय थे लेकिन इन दस सालों में उनपर काम हुए और अभी भी विकास के कार्य हो रहे हैं।

कांग्रेस (Congress) विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि कानुपर एक औघोगिक शहर (Industrial Town) रहा है। ये लेबर-मजदूरों का शहर रहा है, यहां की औघोगिक व्यवस्था को बीजेपी ने खत्म कर दिया है। उन्होंने एक शायरी पढ़ते हुए कहा कि जिनके हाथ में हर वक्त छाले रहते हैं, उन्हीं के दम पर महल वाले रहते हैं। ये हमारा मजदूरों का शहर है, यहां मजदूरों को बेरोजगार कर दिया, यहां की मीलों को बंद कर दिया यहां की मीलों को चालू कराने के नाम पर बीजेपी की डंबल इंजर सरकार 10 सालों से झूठ बोल रही है और एक भी मील को चालू नहीं कराई है।

ये भी पढ़ेंः MP की गुना सीट पर चलेगा महाराज का राज? देखिए गुना से आजतक का हेलीकॉप्टर शॉट

RLD प्रवक्ता से जब सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि कांग्रेस को 4 दशक लग गए किसानों का सम्मान करने के लिए। किसानों का सम्मान करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। कांग्रेस ने 4 दशक में चौधरी साहब का सम्मान नहीं की लेकिन बीजेपी सरकार ने किसानों के नेता चौधरी साहब का सम्मान की। इस देश का किसान नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की तैयार कर लिया है।

नेताओं के बाद सवाल करने की बार जनता की थी, तो लिहाजा जनता से सवाल लिए गए। पहला सवाल रोजगार को लेकर आया तो दूसरा सवाल महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर था। पेपर लीक को लेकर भी जनता सवाल कर रही थी।

एक सवाल यह भी सामने आया कि मोदी जी ने विकास खूब किया लेकिन चुनाव के समय हिन्दू मुस्लिम क्यों। इस सवाल के जवाब में बीजेपी नेता ने कहा कि कभी हिन्दू मुस्लिम की बात हमारी तरफ से प्रारंभ नहीं होता है। कांग्रेस हिन्दू मुस्लिम करने की शुरुआत करती है।
तो वहीं कार्यक्रम में आईं महिला ने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महिला सुरक्षित नहीं थी। हम लोगों को बाहर निकलने में डर लगता था, आज मोदी जी के राज में हम लोग सुरक्षित हैं।

जानिए कानपुर का सियासी समीकरण

कानपुर लोकसभा सीट से 2019 के आम चुनाव में 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थें। बीजेपी ने सीन‍ियर लीडर और तत्कालीन सांसद मुरली मनोहर जोशी का ट‍िकट काटकर सत्यदेव पचौरी को द‍िया था। समाजवादी पार्टी से राम कुमार चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस ने श्रीप्रकाश जायसवाल को उतारा था।
इस चुनाव में कानपुर सीट से बीजेपी के सत्यदेव पचौरी ने जीत हासिल की। उन्हें 4,68,937 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल थे जिन्हें 3,13,003 वोट मिले थे।

2014 का जनादेश

बात करें लोकसभा चुनाव 2014 की तो इस चुनाव में कानपुर संसदीय सीट पर 51.83 फीसदी मतदान हुआ था। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को 2,22, 946 मतों से करारी मात दी थी। चुनाव में बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी को 4,74,712 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को 2,51,766 वोट। बसपा के सलीम अहमद तीसरे नंबर पर थे।