Vastu Tips: पैसों की तंगी को दूर करने के लिए आज ही सीढ़ी के नीचे रखें मात्र ये चीज, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप आर्थिक तंगी से निजात पा सकते हैं। दरअसल, घर बनवाते समय सीढ़ी बनवाने की जगह पर मिट्टी के कलश में बारिश का पानी भरकर और उसे मिट्टी के ढक्कन से अच्छे से ढककर जमीन के बीच दबा दें। इससे सीढ़ियों से जुड़ा वास्तु दोष दूर हो जाएगा। लेकिन यदि आप इस कार्य को नहीं कर पाएं हैं तो भी आपको चिंता करने कि जरूरत बिलकुल भी नहीं है।

वास्तु शास्त्र में भी इसके लिए एक आसान से उपाय के बारे में बताया गया है। इसके लिए आपको अपने घर की छत पर मिट्टी के बर्तन में रोजाना सतनाज और दूसरे अलग अलग बर्तन में पक्षियों के लिए अनाज को रखना है।

ऐसा करने से सारी समस्याएं एक ही साथ खत्म हो जाएंगी। इसके अलावा कुछ और उपायों के बारे में भी जिक्र किया गया है, जिनपर ध्यान देने की अधिक जरूरत है। सीढ़ियों का प्रारंभ कभी भी त्रिकोणात्मक रूप में नहीं करना चाहिए इसके अलावा सीढ़ियों के दोनों ओर रेलिंग भी लगानी चाहिए। वहीं, सीढ़ी को हमेशा विषम होनी चाहिए।

वहीं, वास्तु शास्त्र में ये भी बताया गया है कि सीढ़ियों को कभी भी रसोई, पूजा घर या बाथरूम का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। स्टोर रुप आप जरूर बनवा सकते हैं अपनी इच्छानुसार। इसके अलावा जूते पोलिश रखने के लिए रैक भी बनवा सकते हैं। मतलब साफ है की सीढ़ियों के नीचे उन्हीं चीजों को रखना चाहिए जिसका इस्तेमाल आपको रोजमर्रा की जिंदगी में नहीं करना हो।