पंजाब को कब मिलेगी ठंड से राहत..मौसम विभाग का अपडेट पढ़ लीजिए

पंजाब

Punjab Weather Update: पंजाब मौसम विभाग ने मौसम (Season) को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि शुक्रवार को (Sunlight) धूप निकलने का मतलब यह नहीं है कि मौसम साफ हो गया है। पूर्वानुमान को देखते हुए अलर्ट बढ़ा (Raise Alert) दिया गया है। फिलहाल कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। खासकर 2 दिनों तक घना कोहरा (Dense Fog) छाए रहने का रेड अलर्ट दिया गया है। साथ ही 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Weather Update: लो आ गई गुड न्यूज़, कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत जानिए

Pic Social Media

पंजाब (Punjab) सहित उत्तर भारत में अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बीच-बीच में तापमान में गिरावट (Fall Down) या वृद्धि भले होती रहे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सर्दी जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम का पैटर्न इस बार थोड़ा बदला हुआ है।

धूप निकलने के कारण तापमान (Temperature) में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन यह स्थायी नहीं है और जल्द ही इसमें गिरावट आएगी। अफगानिस्तान से पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गई हैं लेकिन इसका चंडीगढ़ (Chandigarh) पर कोई असर नहीं होगा। पहाड़ों के ऊपरी हिस्से भी प्रभावित हो सकते हैं। 27 को अन्य पश्चिमी हवाएं भी सक्रिय दिख रही हैं। वे कितनी मजबूत होंगी, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

अधिकतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया

मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक आज सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। लेकिन शुक्रवार को धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने 28 तारीख तक का अलर्ट (Alert) दिया है। लंबे पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम में थोड़ी राहत मिली है। इस बीच दिन का तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री रहेगा।

28 जनवरी को सक्रिय होगा मानसून?

27 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Disturbance Active) हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में इसका सीधा असर तो नहीं होगा, लेकिन पहाड़ों पर हिमपात हो सकता है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के जरिये इस बर्फबारी की ठंडक फिर समूचे उत्तर भारत को कंपकंपा सकती है।

इस कारण ठिठुरन भरी ठंड का असर मध्य फरवरी (February) तक भी बना रह सकता है। बीते दिनों में 5 जिलों लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला, पठानकोट व मोहाली में दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप निकली, जबकि अन्य जिलों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा।