Weather Update: लो आ गई गुड न्यूज़, कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत जानिए

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश उत्तराखंड दिल्ली पंजाब मध्यप्रदेश राजस्थान

Weather Update News: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर (Fog Disaster) जारी है। कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों को मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शीतलहर (Cold Wave) की वजह से गलन बढ़ गई है। राज्य के ज्यादातर इलाको में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया है कि उत्तर भारत में अगले 3 दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा रहने वाला है। 3 दिन बाद ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Delhi-NCR से बिहार..जानिए ठंड से कब मिलेगी राहत?

Pic Social Media

उत्तर भारत (North India) में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इसके साथ ही कई राज्यों में शीतलहर के चलते भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन अब ठंड से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत में अगले 3 दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा रहने वाला है। 3 दिन बाद इससे धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी।

वहीं कड़ाके की ठंड के पीछे वजह बन रहा कोल्ड डे (Cold Day) और गंभीर कोल्ड डे से भी राहत मिलने जा रही है। 3 दिनों के बाद इसमें कमी आने लगेगी। 3 दिनों के बाद यानी कि 29 जनवरी से ठिठुरन से राहत मिलने की संभावना है।

अगले 2 दिन ठंड से राहत के आसार नहीं

उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को भी कोहरा छाए रहने और गंभीर शीत दिवस (Cold Day) की संभावना है। लेकिन न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव देखने नहीं मिलेगा। पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली सी वृद्धि हो सकती है। राज्य में सबसे कम तापमान चुर्क और कानपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में मिनिमम टेंपरेचर में बढ़ोतरी होने जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, उत्तर पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीते गुरुवार को सबसे कम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Pic Social Media

26-28 जनवरी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेस (New Western Disturbances) की वजह से 26-30 जनवरी तक मौसम का मिजाज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बदलने वाला है। इन दिनों हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा में हल्की बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप में 26-28 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान ठंड से मिलेगी राहत

मौसम विभाग (Weather Department) ने बड़ी राहत देते हुए बताया है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में मिनिमम टेंपरेचर में बढ़ोतरी होने जा रही है। धीरे-धीरे यह तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। यानी कि कड़ाके की ठंड से राहत मिलने जा रही है। वहीं मध्य भारत की बात करें तो यहां भी आने वाले 3 दिनों के दौरान 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ जाएगा। पश्चिमी भारत के राज्यों में अगले 3 दिनों के दौरान 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी आने वाली है।