Whatsapp: भारत में अब एक नया स्वदेशी मैसेजिंग ऐप चर्चा में है, जो व्हाट्सएप को सीधी चुनौती देने की तैयारी कर रहा है।
Whatsapp: भारत में अब एक नया स्वदेशी मैसेजिंग ऐप ‘अरट्टई’ (Arattai) चर्चा में है, जो व्हाट्सएप को सीधी चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। इस ऐप को भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी ज़ोहो कॉर्पोरेशन (Zoho Corporation) ने डेवलप किया है, जो चेन्नई स्थित एक प्रतिष्ठित टेक कंपनी है। ज़ोहो का दावा है कि यह ऐप कम इंटरनेट स्पीड और कमज़ोर स्मार्टफोन पर भी बेहतरीन तरीके से काम करेगा, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?
भारत में तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता
पिछले कुछ दिनों में Arattai की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यह ऐप भारत के ऐप स्टोर पर नंबर 1 सोशल नेटवर्किंग ऐप बन चुका है। Zoho की ओर से यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया ऐप है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस ऐप की सराहना करते हुए इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कही है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर कहा कि Arattai फ्री, सुरक्षित, यूज़र-फ्रेंडली और स्वदेशी ऐप है, जिसे हर भारतीय को अपनाना चाहिए।

Arattai का मतलब क्या है?
‘अरट्टई’ नाम तमिल भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब होता है ‘बातचीत करना’ या ‘चैट करना’। इस नाम से ही साफ है कि ऐप का उद्देश्य यूजर्स को एक सरल, स्वदेशी और सुरक्षित संवाद माध्यम देना है। Zoho ने इसे तकनीकी रूप से भी काफी मजबूत बनाया है, जिससे यह WhatsApp जैसे विदेशी ऐप्स को टक्कर दे सके।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
3 दिनों में 100 गुना बढ़े नए साइन-अप
ज़ोहो द्वारा डेवलप किए गए अरट्टई ऐप को भारतीयों का जबरदस्त समर्थन भी मिल रहा है। जोहो के चीफ साइंटिस्ट श्रीधर वेंबू ने कहा कि अरट्टई पर नए साइन-अप के मामलों में 3 दिनों में 100 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां पहले रोजाना 3 हजार नए साइन-अप हो रहे थे, अब रोजाना 3.5 लाख नए साइन-अप हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरट्टई संभावित 100 गुना बढ़ोतरी के लिए आपातकालीन आधार पर इंफ्रास्ट्रक्चर को ताकतवर बनाने में जुटे हुआ है।
Arattai के खास फीचर्स
- टेक्स्ट और वॉयस मैसेजिंग
- ऑडियो और वीडियो कॉलिंग
- ग्रुप चैटिंग और चैनल
- फोटो, वीडियो, मीडिया और डॉक्युमेंट शेयरिंग
- लोकेशन शेयरिंग और स्टोरी फीचर
- मीटिंग शेड्यूल करने की सुविधा
इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह लो बैंडविड्थ ऑप्टिमाइजेशन पर काम करता है, यानी अगर आपके पास धीमा इंटरनेट है, तब भी यह बिना रुके सुचारू रूप से काम करेगा। इसके अलावा, यह ऐप कम रैम और स्टोरेज वाले स्मार्टफोन्स में भी आसानी से चलता है, जिससे यह बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स के लिए उपयुक्त है।

सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली ऐप
Zoho का कहना है कि Arattai में यूज़र प्राइवेसी और सिक्योरिटी का खास ख्याल रखा गया है। डेटा एन्क्रिप्शन और यूज़र कंट्रोल जैसी सुविधाएं इसे WhatsApp के बराबर खड़ा करती हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूज़र्स का डेटा किसी थर्ड पार्टी के साथ शेयर नहीं किया जाएगा।
Arattai ऐप को कैसे करें डाउनलोड?
- अपने स्मार्टफोन में Google Play Store या Apple App Store पर जाएं।
- ‘Arattai’ सर्च करें और ऐप डाउनलोड करें।
- अपना मोबाइल नंबर डालकर अकाउंट बनाएं।
- फिर अपना नाम, प्रोफाइल फोटो, बायो और यूज़रनेम सेट करें।
- अब आप दोस्तों और परिवार के साथ यूज़रनेम शेयर कर आसानी से जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Speed Post: 1 अक्टूबर से स्पीड पोस्ट के चार्ज बदल जाएंगे, आपकी जेब पर कितना होगा असर?
आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम
Zoho द्वारा बनाया गया Arattai ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान से प्रेरित है। इस ऐप के जरिए भारत न केवल टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि यूजर्स को एक भारतीय मूल का सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प भी मिल रहा है।
