Gurugram

Gurugram: लड़का ‘कैपजेमिनी’ जबकी लड़की नोकिया में इंजीनियर, हत्या या फिर शादीशुदा जोड़े ने किया सुसाइड?

TOP स्टोरी Trending हरियाणा
Spread the love

Gurugram के सेक्टर-37 स्थित इस सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर कपल की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है।

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-37 की ‘दी मिलेनिया सोसाइटी’ (The Millennia Society) में एक हाई-प्रोफाइल इंजीनियर कपल (High-Profile Engineer Couple) की रहस्यमयी मौत ने सबको हिला कर रख दिया है। फ्लैट नंबर 1305 में रहने वाले अजय कुमार अग्रहरि (Ajay Kumar Agrahari) और उनकी पत्नी स्वीटी शर्मा (Sweety Sharma) की चार साल की लव स्टोरी का अंत हत्या और आत्महत्या की चौंकाने वाली घटना में हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के रिश्ते में गहरे मतभेद और मानसिक तनाव था, जो अंत में ट्रैजिक एंड तक पहुंचा। आइए जानते हैं इस दुखद कहानी के पीछे की पूरी सच्चाई।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?

MNC में शुरू हुई लव स्टोरी

आपको बता दें कि अजय और स्वीटी दोनों साल 2020 से कैपजेमिनी (Capgemini) में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहे थे। एक साथ काम करते हुए दोनों में दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। फरवरी 2023 में उन्होंने शादी कर ली। अजय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पारंपरिक बनिया परिवार से थे, जबकि स्वीटी बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थीं।

ससुराल में असहज महसूस कर रही थी स्वीटी

शादी के बाद स्वीटी जब अपने ससुराल प्रयागराज गईं, तो वहां की संस्कृति और पारिवारिक माहौल से खुद को जोड़ नहीं पाईं। अजय के परिवार की सामान्य आर्थिक स्थिति, पारंपरिक सोच और अजय की सांवली रंगत को लेकर स्वीटी में असहजता बढ़ती गई। अजय के घरवालों का कहना है कि स्वीटी को लगने लगा था कि उसने शादी करके गलती कर दी है।

गुरुग्राम में साथ लेकिन अलग

कुछ समय बाद दोनों गुरुग्राम आ गए और दी मिलेनिया सोसाइटी में शिफ्ट हो गए। बाहर से देखने पर उनकी जिंदगी परफेक्ट लगती थी अच्छी जॉब, अच्छा घर, लेकिन अंदर से रिश्ता कमजोर हो रहा था। दोनों के बीच झगड़े और बहस आम हो गई थी। परिजनों का कहना है कि दोनों अब साथ सोते भी नहीं थे और आपसी संवाद लगभग खत्म हो चुका था।

स्वीटी ने बदला जॉब और बदली सोशल मीडिया पहचान

शादी के कुछ ही समय बाद स्वीटी ने कैपजेमिनी छोड़कर नोकिया (Nokia) के आरएंडडी विभाग में जॉइन किया, जहां वो वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं। इसके बाद स्वीटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अजय के साथ की सभी तस्वीरें हटा दीं और खुद को सिंगल गर्ल की तरह प्रेजेंट करने लगीं। अजय के करीबी बताते हैं कि यह बदलाव उनके रिश्ते के लिए भावनात्मक झटका साबित हुआ।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

रिश्ते के नाम पर निभा रहे थे साथ

सूत्रों के मुताबिक, दोनों अब केवल रिश्ते के नाम पर एक ही घर में रह रहे थे। शादी के ढाई साल बाद भी उन्होंने बच्चे की प्लानिंग नहीं की थी। अजय के परिवार का कहना है कि स्वीटी अब इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थी, लेकिन अजय इससे गहराई से आहत और डिप्रेशन में चले गए थे।

चंद घंटे पहले मिले थे बड़े भाई से

मौत से ठीक पहले अजय और स्वीटी नोएडा में अपने बड़े भाई विनय से मिलने गए थे, जो सरकारी ठेकेदार हैं। विनय ने बताया कि दोनों के चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था, लेकिन उन्होंने पति-पत्नी का मामला समझकर ज्यादा सवाल नहीं किए। उन्हें अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।

पड़ोसियों को भी नहीं था कोई अंदेशा

पड़ोसियों ने कहा कि दोनों बहुत पढ़े-लिखे और शांत स्वभाव के लगते थे। कभी किसी ने उन्हें लड़ते नहीं देखा। आमतौर पर दोनों किसी से मेलजोल नहीं रखते थे, बस लिफ्ट या दरवाजे पर औपचारिक ‘हाय-हेलो’ हो जाया करती थी।

पत्नी की हत्या और फिर खुदकुशी

रविवार को अजय ने पहले पत्नी स्वीटी की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद भी फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले अजय ने अपने बचपन के दोस्त को एक वीडियो भेजा, जिसमें उसने कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता, यह उसका आखिरी दिन है और सब कुछ खत्म करने जा रहा है।

वीडियो देखकर पुलिस को दी सूचना, लेकिन देर हो चुकी थी

अजय के दोस्त ने तुरंत सेक्टर-10 थाना पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे मेंटेनेंस टीम की मदद से तोड़ा गया। अंदर स्वीटी का शव फर्श पर पड़ा था और गले में चुन्नी लिपटी थी, वहीं अजय का शव फंदे से लटका मिला।

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का सच

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है। स्वीटी के परिजनों के पहुंचने के बाद ही मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। सेक्टर 10-ए थाना प्रभारी के अनुसार, कपल के सोशल मीडिया अकाउंट्स और डिजिटल कम्युनिकेशन की जांच की जा रही है जिससे इस दर्दनाक अंत के पीछे की वजहें साफ हो सकें।

ये भी पढ़ेंः Layoff: इस बड़ी IT कंपनी ने 11000 इंजीनियर्स की छंटनी की, बड़ी वजह जान लीजिए

रिश्तों में संवादहीनता बन गई मौत की वजह?

यह मामला आधुनिक युवा जीवन की उस कड़वी हकीकत को उजागर करता है, जहां संवाद की कमी, संस्कृति का टकराव, और भावनात्मक दूरी एक खूबसूरत रिश्ते को इस तरह खत्म कर देती है। बाहर से परफेक्ट दिखने वाली जिंदगी अंदर से कितनी अकेली, दुखद और बिखरी हुई हो सकती है, यह गुरुग्राम की यह घटना बखूबी दिखाती है।