5 राज्यों के चुनाव नतीजे का बिहार पर क्या पड़ेगा असर..पढ़िए ख़बर

बिहार राजनीति

Lok Sabha Elections 2024: 5 राज्यों के आने वाले चुनाव परिणाम देश के साथ बिहार की सियासत को गहरे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। क्योंकि इस परिणाम के कुछ महीने बाद ही लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) होने वाला है। ऐसे में इन परिणामों (Results) से राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना बढ़ सकती है।

ख़बरीमीडिया के WhatsApp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः बिहार में सियासी हलचल..लालू के बाद नीतीश भी दिल्ली पहुंचे

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Exit Poll क्या है? कहानी एग्जिट पोल की
आपको बता दें कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की भूमिका आने वाले लोकसभा चुनाव में क्या रह सकती है? क्या कांग्रेस पांच राज्यों में बेहतर प्रदर्शन कर इंडिया गठबंधन के सहयोगियों पर दबाव बढ़ा सकती है? या फिर बीजेपी अपने बेहतर प्रदर्शन से इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका देने की तैयारी में जुट जाएगी? 5 राज्यों के परिणाम आने के पहले ऐसे तमाम सवाल बिहार की सियासत में उठने लगे हैं।

3 दिसंबर को 5 राज्यों के आने वाले चुनाव परिणाम देश के साथ बिहार की सियासत को गहरे तौर पर प्रभावित कर सकता है। एग्जिट पोल (Exit Poll) के रुझानों ने फिलहाल असमंजस की स्थिति बना रखी है और मुकाबला नजदीकी दिखाया जा रहा है। बिहार के अरुण पांडे ने बताया कि परिणाम अगर भाजपा के पक्ष में गया तो बिहार में महागठबंधन को झटका लगने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं अगर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती है तो बिहार में महागठबंधन के साथ इंडिया गठबंधन में अपनी हैसियत बढ़ाने की कोशिश करेगी।

नीतीश कुमार मुख्य भूमिका से किनारे चले गए

बिहार ही वो राज्य है जहां से महागठबंधन की पहल पर ही इंडिया गठबंधन (India Alliance) की नींव पड़ी थी। और नीतीश कुमार मुख्य भूमिका में आ गए थे। लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि नीतीश कुमार मुख्य भूमिका से किनारे चले गए। इंडिया गठबंधन की कोई बैठक और रैली नहीं होने को लेकर कांग्रेस के रवैये पर नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी भी जाहिर की थी। अब जब 5 राज्यों का चुनाव परिणाम आ रहे हैं। जिसे लेकर कांग्रेस की उम्मीद भी बढ़ी हुई है।

क्या है कांग्रेस को मुस्लिम वोटरों पर भरोसा?

कांग्रेस के सदन नेता शकील खान (Shakeel Khan) ने कहा कि 5 राज्यों का चुनाव परिणाम देश के लिए महत्वपूर्ण है। इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा। इन परिणामों के बाद एक बार फिर से इंडिया गठबंधन की रणनीति रफ्तार पकड़ेगी। लेकिन कांग्रेस नेता अपने सहयोगियों के लिए ये कहना नहीं भूलते हैं कि मुस्लिम वोट का देश में जो रुझान है। वो कांग्रेस की तरफ देखने लगा है। जो पार्टियां ये मान कर चल रही हैं कि मुस्लिम वोट पर उन्हीं का हक है उन्हें शायद कर्नाटक और तेलंगाना की तस्वीर देखनी चाहिए। जहां मुस्लिमों का बड़ा वोट कांग्रेस के तरफ शिफ्ट कर गया।

Pic Social Media

क्या महागठबंधन में खींचतान बढ़ेगी?

परिणाम कांग्रेस (Congress) के पक्ष में रहेगा और इससे मजबूती इंडिया गठबंधन को ही मिलेगी। लेकिन शकील खान जिस अंदाज में अपनी बातें रख रहे हैं यह महागठबंधन के लिए बड़ा संकेत है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने बताया 5 राज्यों का चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में रहेगा, इसमें कोई शक नहीं है। जाहिर है इसका असर बिहार में पड़ना तय हैं और बिहार में जिनकी सरकार चल रही है उनमें ही खींचतान बढ़ जाएगी और ये सरकार खुद ब खुद गिर जाएगी।

महागठबंधन सरकार पर भी होगा क्या असर?

कांग्रेस और भाजपा दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं के बयानों से समझा जा सकता है कि इनका निशाना रीजनल पार्टियां (Regional Party) ही हैं। एक तरफ जहां बीजेपी खुलकर बोल रही है। वहीं कांग्रेस इशारों में अपने सहयोगियों को ये जताना नहीं भूल रहे हैं कि अब कांग्रेस का परंपरागत वोटर उनके साथ आने लगा है। बिहार के प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, जदयू और राजद के परिणामों पर बेसब्री से निगाह बनी हुई हैं। क्योंकि इन्हें भी पता है कि परिणाम इंडिया गठबंधन के साथ-साथ बिहार के महागठबंधन सरकार पर भी असर डाल सकता है।

राजद को इंडिया गठबंधन की जीत का भरोसा

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव (Shakti Yadav) ने कहा है कि 5 राज्यों के परिणाम से बीजेपी को झटका लगना तय है। और इसके परिणाम से देश से बीजेपी की विदाई भी तय होने लगेगी। परिणाम आने के बाद बिहार के साथ साथ देश में इंडिया गठबंधन में बैठक से लेकर रैलियों और उम्मीदवारों को लेकर सरगर्मी तेज हो जाएगी। जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले पूरी तैयारी हो जाए।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi