Punjab में फिर पलटी मारेगा मौसम..IMD का अलर्ट पढ़ लीजिए

पंजाब

Punjab News: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर मौसम (Weather) में बदलाव होने के आसार है। बीते बुधवार से ही पंजाब के क्षेत्रों में बादल व तेज हवाओं (Strong Winds) का असर देखने को मिला। वहीं, आज भी पंजाब (Punjab) के 8 जिलों में बारिश व तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।
ये भी पढ़ेः Punjab: CM भगवंत मान ने दी होला महल्ला की बधाई..बोले CM केजरीवाल को आपके साथ की जरूरत


पंजाब (Punjab) में पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर मौसम में बदलाव होने के आसार है। 29 से 31 मार्च को पंजाब के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। जिसके बाद पंजाब के शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

IMD के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर और रूपनगर में बारिश (Rain) व तेज हवाओं के चलने की संभावनाएं बन रही हैं। वहीं, 29 से 31 मार्च को पंजाब के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

3 से 5 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरेगा

पंजाब में आने वाले 3 दिनों में बादलों के कारण हीट लॉक (Heat Lock) का असर देखने को मिलेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन जैसे ही बादल साफ होंगे, न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। रातों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा। अभी अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। और 16 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

जानिए शहरों का तापमान

अमृतसर: बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार बन रहे हैं। तेज हवाएं चलेंगी। तापमान 19 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर: बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। तेज हवाएं भी चलेंगी। तापमान 20 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना: हलके बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली: बारिश के आसार बने हुए हैं। तेज हवाएं भी चलेंगी। तापमान 22 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।