Weather Alert

Weather Alert: दिल्ली-NCR वालों के लिए IMD की ख़तरनाक चेतावनी

Trending दिल्ली NCR
Spread the love

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी (Extreme Heat) और लू की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। प्रचंड धूप, उमस और 45 डिग्री तक के तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10, 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

IMD के मुताबिक, 12 जून से मौसम (Weather) करवट लेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि 12 जून की शाम को करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है, जिसके साथ धूल भरी हवाएं चलेंगी और रात से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

गर्मी और लू का डबल अटैक

दिल्ली-NCR में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। दिन और रात के तापमान में केवल 15 डिग्री का अंतर रह गया है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। तेज धूप और उमस के कारण सड़कों पर पैदल चलना या बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी गर्मी का सितम जारी है।

ये भी पढ़ेंः Baba Vanga: कोरोना के साथ आ रही एक और तबाही, इस देश में हड़कंप!

IMD के ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) के तहत लोगों को लू से बचने के लिए सिर ढकने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी में बाहर कम निकलने की सलाह दी गई है। लापरवाही बरतने पर सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यह अलर्ट 10, 11 और 12 जून तक लागू रहेगा, यानी अगले तीन दिन गर्मी और लू से जूझना होगा।

Pic Social Media

12 जून से राहत की उम्मीद

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, 12 जून की शाम से दिल्ली-NCR में मौसम बदलने के आसार हैं। शाम को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी, जिसके बाद रात से बारिश शुरू होगी। 13, 14 और 15 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Weather Alert: UP-बिहार समेत देश के इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

क्या करें, क्या न करें?

  • दिन के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।
  • सिर और शरीर को ढककर रखें।
  • अधिक से अधिक पानी पिएं।
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
  • बाहर निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।