गालीबाज श्रीकांत त्यागी के बच्चों का दर्द आपको इमोशनल कर देगा

दिल्ली NCR
Spread the love

नोएडा के ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने वाला गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी 72 घंटे से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में नोएडा से लखनऊ एक किए हुए है। खबर है कि आरोपी श्रीकांत उत्तराखंड के हरिद्वार में कहीं छिपा है।

PIC-सोशल मीडिया

इधर पुलिस श्रीकांत त्यागी की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं श्रीकांत त्यागी के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे पिता से ज्यादा अपनी मां को मिस कर रहे हैं। बच्चे अपनी मासी के पास रह रहे हैं। इनका कहना है कि अगर पिता ने गलती की है तो इसकी सजा मां को क्यों मिल रही है।

PIC-kinemaster

इधर श्रीकांत त्यागी के अवैध अतिक्रमण पर नोएडा पुलिस ने बुलडोजर चला दिया है।

PIC-kinemaster

पुलिस का दावा है कि जल्द ही श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त में होगा लेकिन त्यागी के गुनाहों की सजा फिलहाल उसके परिवार को भुगतनी पड़ रही है।