Engineer found hanging in Noida, dies on arrival at hospital

Noida: नोएडा में IT इंजीनियर मौत, सुसाइड या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा से हैरान करने वाली ख़बर सामने आ रही है। सेक्टर 49 में रहने वाले एक आईटी इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में फंदे लटका मिलने पर दोस्त अस्पताल ले गए थे। वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरूआती जांच में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करना सामने आया है।

pic-social media

बिहार बक्सर के जासो गांव का प्रियदर्शी रंजन आइटी इंजीनियर था। वह नोएडा की एक आइटी कंपनी में नौकरी करता था। नोएडा के होशियारपुर गांव के गली नंबर एक में किराये पर रहता था। कमरे में शनिवार को प्रियदर्शी फंदे से लटका मिला था।

दोस्तों ने सेक्टर 71 के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे। वहां पर चिकित्सकों ने प्रियदर्शी काे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस प्रियदर्शी के मोबाइल फोन, लैपटाप आदि की जांच कर रही है। उसके साथ रहने वाले दोस्त और अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।