इंडिया टीवी छोड़ ‘मिश्रा जी’ यहां पहुंच गए

TV

इंडिया टीवी में 9 साल की लंबी पारी खेलने के बाद टीवी पत्रकार विवेक कुमार मिश्रा ने न्यूज 18 इंडिया(News 18) का दामन थाम लिया। विवेक मिश्रा को यहां भी कंटेट की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

2006 में डीडी न्यूज़(DD News) से करियर की शुरुआत करने वाले विवेक मिश्रा ने दो साल बाद फोकस टीवी(Focus TV) ज्वाईन कर लिया। विवेक मिश्रा यहां स्पोर्ट्स डेस्क(Sports Desk) के इंचार्ज बनाए गए। इसके बाद विवेक मिश्रा 2010 में इंडिया न्यूज(India News) पहुंच गए। इंडिया न्यूज में विवेक मिश्रा पर डेस्क के साथ रिपोर्टिंग की भी जिम्मेदारी थी। यहां रहते हुए विवेक ने क्रिकेट वर्ल्डकप(Cricket worldcup) के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स(Commonwealth Games) भी कवर किया।

कुछ दिनों के लिए विवेक श्री न्यूज़(Shri News) भी गए जहां उन्हें स्पोर्ट्स का असोसिएट हेड बनाया गया। यहां विवेक को उस समय के स्पोर्ट्स हेड और सीनियर पत्रकार संजीव कुमार के साथ काम करने का मौका मिला। इसके बाद ही विवेक कुमार मिश्रा इंडिया टीवी चले गए।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बैचलर और मास्टर डिग्री लेने के बाद विवेक मिश्रा ने इलाहाबाद के भारतीय विद्या भवन से मास कम्यूनिकेशन (Mass Communication) की डिग्री ली।

विवेक मिश्रा ने यहां रहते हुए LLB भी की। छात्र जीवन से ही राजनीति की समझ रखने वाले विवेक मिश्रा एलएलबी फर्स्ट ईयर में ही छात्र संघ के सदस्य बन गए। जिसके बाद विवेक मिश्रा लॉ डिपार्टमेंट में छात्र संघ के पदाधिकारी बनाए गए। मौजूदा दौर में विवेक मिश्रा पीएम मोदी की 2014, 2019 में जीत में मीडिया की भूमिका को लेकर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रहे हैं।

खबरी मीडिया की तरफ से विवेक कुमार मिश्रा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं ।

READ : Vivek kumar mishra, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *