शाही स्नान पर Mahakumbh जाने वालों के पास फ्री में सफर करने का मौका, पढ़िए पूरी डिटेल
Mahakumbh: संगमनगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Mahakumbh) स्नान में हर दिन लाखों की संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में आने वाले भक्तों के लिए हर तरह की व्यवस्था की है। अभी तक महाकुंभ में 2 शाही स्नान (2 Shaahee Snaan) हो चुके हैं और अगले तीन स्नानों के लिए तैयारियां करीब करीब पूरी है। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में 18 जनवरी तक ही पौने आठ करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर 29 जनवरी को है। इस दिन देश के कई बड़े शहरों से प्रयागराज (Prayagraj) के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। पूर्वांचल के मऊ से भी ट्रेन चल रही है। अब इसी मऊ से अगले तीनों शाही स्नान पर फ्री में प्रयागराज (Prayagraj) की ट्रेन यात्रा कराने की तैयारी यहां के एक समाजसेवी ने की है। यात्रा का फ्री टिकट देने के साथ ही श्रद्धालुओं को लंच पैकेट भी देंगे।
ये भी पढे़ंः Prayagraj Mahakumbh: मौनी अमावस्या स्नान के पहले नव्य प्रकाश व्यवस्था से जगमग हुई कुम्भ नगरी प्रयागराज

आपको बता दें कि मऊ (Mau) तहसील के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटौरा चौबेपुर के रहने वाले समाजसेवी अजय जायसवाल ने लोगों को महाकुंभ स्नान के लिए प्रेरित करने के इरादे से यह पहल की है। अजय जायसवाल ने मां उषा जायसवाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रद्धालुओं के महाकुंभ स्नान के लिए जिले के अलग अलग रेलवे स्टेशन से तीनों स्नान पर्व पर प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन का सफर फ्री में कराएंगे। इसके साथ ही सभी श्रद्धालुओं को लंच पैकेट भी दिया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अजय जायसवाल (Ajay Jaiswal) के मुताबिक महाकुंभ के तीसरे स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान के लिए 28 जनवरी को रेलवे स्टेशन घोसी से प्रयागराज तक ट्रेन जाएगी। इसके बाद बसंतपंचमी के मौके पर 2 फरवरी को कोपागंज रेलवे स्टेशन से मेला स्पेशल ट्रेन (05121) में चलेगी। इसी तरह माघी पूर्णिमा स्नान के लिए 11 फरवरी को इंदारा रेलवे स्टेशन से प्रयागराज ट्रेन जाएगी है। इसी दिन यानी 11 फरवरी को ही घोसी रेलवे स्टेशन से भी श्रद्धालुओं को टिकट खिड़की से फ्री में टिकट उपलब्ध कराया जाएगा।
अजय जायसवाल ने जानकारी दी कि आने वाले तीनों स्नान पर्व पर प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं को प्रयागराज तक के लिए मुफ्त में टिकट दिया जाएगा। जो भी श्रद्धालु जाना चाहते हैं वह तीनों दिन टिकट काउंटर पर आकर यात्रा का लाभ ले सकते हैं। श्रद्धालुओं को टिकट काउंटर से टिकट के साथ ही लंच पैकेट भी दिया जायेगा।
ये भी पढ़ेंः TCS: TCS के इंजीनियरों के लिए नया फरमान आ गया
जानिए अजय जायसवाल को
बता दें कि अजय जायसवाल बड़रॉव ब्लाक के इटौरा चौबेपुर गांव से लगातार दूसरी बार ग्राम प्रधान हैं। अजय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। इनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। इनका मुख्य व्यवसाय ईंट भट्ठे का है। अजय जायसवाल का मां उषा सेवा संस्थान के नाम से ट्रस्ट भी है। इस ट्रस्ट की ओर से 12 शवदाह गाड़ियां भी चलती है। जो शवों को फ्री मे मुक्तिधाम तक पहुंचाती हैं।
