Anchor रोहित रंजन को लीगल नोटिस वाला ईमेल देखिए

TV

Rahul Mishra,Lucknow

ज़ी मीडिया(Zee Media) और उसके फ्लैगशिप शो DNA के एंकर रोहित रंजन(Rohit Ranjan) ने इस्तीफा दे दिया है। ये बात मैनेजमेंट के गले नहीं उतर रही है। HR की तरफ से लंबा-चौड़ा लीगल नोटिस रोहित रंजन को भेज दिया गया।

ये वो नोटिस है जिसे ज़ी न्यूज़ प्रबंधन ने रोहित रंजन को भेजा है। आरोप है कि रोहित रंजन को पिछले कुछ समय से परेशान किया जा रहा था। ये बात खुद रोहित रंजन के एक करीबी ने ख़बरीमीडिया को बताई। जिसकी वजह से रोहित ने बुझे मन से संस्थान को अलविदा कहने का मन बना लिया। ख़बर ये भी है कि रोहित बहुत जल्द टाइम्स नाउ नवभारत(Times Now Navbahrat) ज्वाइन करने वाले हैं।

सुधीर चौधरी के जाने के बाद रोहित रंजन को प्राइम टाइम शो DNA दिया गया था। ऐसे में प्राइम टाइम एंकर को जाते देख भड़के ज़ी न्यूज़ प्रबंधन ने रोहित रंजन को नोटिस भेजकर बुरी तरह हड़काया है। देखना है कि रोहित रंजन अब क्या स्टैंड लेते हैं।

READ: : Zee Media-Rohit Ranjan-khabrimedia-Media Jobs, Digital Media, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,