Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, आमजन को मिली बड़ी राहत

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: जनसुनवाई के दौरान एक्शन में CM भजनलाल, समस्याओं का शीघ्र निस्तारण का दिए आदेश

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोगों की समस्या को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) लगातार आमजन से न केवल मुलाकात करते हैं बल्कि उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान करते हैं। इसी क्रम में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान सीएम शर्मा (CM Sharma) ने जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करके आमजन को बड़ी राहत पहुंचाई। मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में आए हर व्यक्ति से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। सीएम ने सभी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: पेपर लीक मामले में भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 86 लोक सेवक हुए बर्खास्त

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Sharma) ने अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष परिवेदनाओं को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने बबीता कुमारी को चिकित्सा सहायता और गायत्री को कैंसर की दवा उपलब्ध कराई। इस दौरान सीएम ने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण और चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आमजन की समस्याएं सुनीं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

जनसुनवाई के दौरान आमजन ने राजस्थान बजट (Rajasthan Budget) वर्ष 2025-26 में दी गई सौगातों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया और दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। बबीता और गायत्री अपनी परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण से बेहद खुश नजर आईं और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन, CM भजनलाल प्रदेशवासियों को देंगे कई बड़े गिफ्ट

सीएम शर्मा ने 4 घंटे के अंदर दिया भू-रूपांतरण का आदेश

जनसुनवाई के दौरान जयपुर निवासी वेद चतुर्वेदी के भू-रूपांतरण प्रकरण का कुछ ही घंटों में निस्तारण किया गया। इसको लेकर चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी सुंदर नगर (मानसरोवर) स्थित 840 वर्ग गज आवासीय भू-खण्ड का होटल प्रयोग हेतु भू-रूपांतरण का मामला लंबित था। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) को विषय में जब उन्होंने अवगत कराया तो इसका तुरंत ही निस्तारण कर दिया गया। मात्र चार घंटे के अंदर भू-रूपांतरण कार्य के आदेश जारी कर दिए गए। आमजन से जुड़े कई प्रकरणों में सीएम भजनलाल शर्मा ने तुरंत कार्यवाही की और आमजन को राहत पहुंचाई। इसके लिए परिवादियों ने मुख्यमंत्री का हृदयतल से आभार व्यक्त किया।