Rajasthan: होली के रंग में रंगे CM भजनलाल शर्मा, लोकगीत गाकर दिया संस्कृति संरक्षण का संदेश
Rajasthan News: होली का पर्व पास है। देशभर में होली को लेकर एक नया ही उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) भी होली के रंग में डूबे नजर आए। आपको बता दें कि सीएम हाउस (CM House) पर आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम शर्मा (CM Sharma) ने फूलों की होली खेली और चंग-ढफ भी बजाये। यह कार्यक्रम गौशालाओं की अनुदान राशि बढ़ाने के लिए आयोजित आभार सभा का था। इस कार्यक्रम में शेखावाटी से आए संतों ने भी हिस्सा लिया। सीएम भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma) ने गौ-पूजा की और संतों से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने लताजी तीर्थ में ब्रज-अवध फागोत्सव में भी शिरकत की। उन्होंने वहां होली के महत्व पर प्रकाश डाला और राज्य सरकार के धार्मिक स्थलों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल के अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कर्मचारियों समेत इनको मिला बड़ा तोहफा
सीएम शर्मा ने की गौ-पूजा और संतों से लिया आशीर्वाद
सीएम भजनलाल लाल शर्मा ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम गौशालाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में वृद्धि के लिए आयोजित किया गया था। इस मौके पर शेखावाटी क्षेत्र से आए संत-महात्मा भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गौ-पूजा की और संतों से आशीर्वाद लिया। संतों ने सीएम शर्मा को दुपट्टा ओढ़ाकर गौ-संरक्षण के लिए किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
फूलों की होली में सीएम शर्मा ने मनाया जश्न
इस कार्यक्रम में रामगढ़-फतेहपुर शेखावाटी के संत दिनेश गिरी महाराज, रघुनाथ सिंह राजपुरोहित, रघुनाथ भारती महाराज और श्रीपतिधाम सिरोही (Shripatidham Sirohi) से गोविंद वल्लभ जैसे कई गणमान्य संत शामिल हुए। शेखावाटी क्षेत्र अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, खासकर होली के त्यौहार के दौरान चंग-ढफ और धमाल के आयोजन के लिए जाना जाता है। फतेहपुर शेखावाटी के लोगों के आग्रह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी फूलों की होली खेली और चंग-ढफ बजाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने राजस्थानी लोकगीत भी गाए और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: जयपुर में IIFA 2025 का भव्य शुभारंभ, CM भजनलाल ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर किया बड़ा ऐलान

गलताजी तीर्थ में फागोत्सव का आयोजन विशिष्ट है- सीएम शर्मा
सोमवार को ही सीएम ने लताजी तीर्थ (Lataji Tirtha) में आयोजित ब्रज-अवध फागोत्सव में भी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम शर्मा ने कहा कि फाल्गुन के महीने में हर व्यक्ति आनंद में उत्साहित रहता है और होली के रंगों में रंग जाता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गलताजी तीर्थ में फागोत्सव का आयोजन विशिष्ट है और यह राज्य सरकार के धार्मिक महत्व के स्थानों के विकास और संरक्षण के प्रति दृढ़संकल्प का प्रतीक है। सीएम शर्मा ने इस आयोजन को राज्य सरकार की धार्मिक स्थलों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
सीएम की सादगी की हो रही है तारीफ
मुख्यमंत्री का इस तरह होली के रंग में डूब जाना और लोक संस्कृति को बढ़ावा देना लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया। उनका यह कदम समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है। इससे यह पता चलता है कि उच्च पदों पर बैठे लोग भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से कितना लगाव रखते हैं। सीएम शर्मा के इस कदम की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। लोग उनकी सादगी और जमीन से जुड़े रहने के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। यह उनके नेतृत्व और व्यक्तित्व का एक सकारात्मक पहलू है जो लोगों को भी प्रेरित करने का काम कर रहा है।
