Vastu Tips: इस पक्षी का पंख रखें घर में, पैसों की कभी नहीं होगी कमी!
Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि अगर घर या दफ्तर में कुछ विशेष वस्तुएं सही दिशा और विधि से रखी जाएं तो न केवल नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का नाश होता है, बल्कि सुख-समृद्धि और धनवृद्धि भी सुनिश्चित होती है। इसी क्रम में एक मान्यता सामने आई है जिसके अनुसार, अगर किसी खास पंछी का टूटा हुआ पंख घर में सही स्थान पर रखा जाए, तो यह तिजोरी को पैसों से भर सकता है। शास्त्रों के मुताबिक, कबूतर (Pigeon) का घर आना-जाना शुभ होता है। कबूतर के पंख घर पर रखने से कर्ज से छुटकारा मिलता है, धन की कमी जैसी परेशानियों भी दूर हो जाती हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार होने के साथ घर में धन से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर कबूतर (Pigeon) का पंख घर में कहां रखें? घर में कबूतर पंख रखने के लाभ क्या है? आइए आज के खबर में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलत जगह रखी दवाइयां हो जाती हैं बेअसर, जानें इन्हें रखने का सही दिशा और स्थान
घर में कबूतर के पंख रखने के चमत्कारी लाभ
खत्म होगी परेशानियां
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, घर में कबूतर (Pigeon) पक्षी का टूटा हुआ पंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। जिन घरों में कबूतर का टूटा हुआ पंख रखा जाता है वहां परेशानियां नहीं आती हैं। ऐसे में जिन घरों में कबूतर आते हैं और उनका टूटकर गिरा हुआ पंखा रखना शुभ माना जाता है।
घर में बनी रहेगी खुशहाली
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक, कबूतर के टूटकर गिरे पंख को सफेद कपड़े में बांधकर घर में रखना बहुत ही लाभकारी होता है। दरअसल, जिन घरों में कबूतर का टूटा हुआ पंख रखा जाता है वहां हमेशा खुशहाली वास करती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
तरक्की के खुलेंगे रास्ते
जो जातक अपने घर में कबूतर का पंख रखते हैं उनके घर में धन की देवी का वास बना रहता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा से घर में रहने वाले लोगों की आय बढ़ जाती है। साथ ही, सभी लोगों की अपने कार्यों में खूब तरक्की होती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में बिल्कुल ना लगाएं ये पौधे, सांपों का बनता है बसेरा
इस कपड़े में बांधकर रखें
कबूतर के टूटे हुए पंख को सफले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना अच्छा बताया गया है। ऐसा करना भी शुभ होता है। माना जाता है कि, अगर तिजोरी में आप कबूतर का टूटा हुआ पंख रखते हैं तो वह तिजोरी कभी खाली नहीं रहती है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

