3 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
3 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि शनिवार दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। 3 जनवरी को सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इंद्र योग लग जाएगा। साथ ही शनिवार को शाम 5 बजकर 28 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा पौष महीने की पौषी पूर्णिमा है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी बुद्धि से आपके काफी काम पूरे होंगे और जीवनसाथी की आप खूब केयर करेंगे। पुराने गिले शिकवे भी साल की शुरुआत के दिनों ही दूर होंगे और दोनों एक दूसरे के साथ वेकेशन पर भी जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी शौक मौज की चीजों की संख्या में इजाफा होगा। किसी पुराने लेनदेन से आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप राहत की सांस लेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। किसी परिवार के सदस्य को नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति में भी आपकी अच्छी छाप रहेगी।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपको अपने अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको यदि कोई सेहत से संबंधित समस्या चल रही है, तो वह भी दूर होती दिख रही है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कन्या राशि (Virgo) आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा और किसी सरकारी मामले में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने राजनीति से संबंधित कामों को लेकर थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोग को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें। किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और उनके लिए कोई गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपके घर के कामों में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी किसी पारिवारिक कलह को घर से बाहर नहीं ले जाना है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए उन्नति पुर्ण रहने वाला है। नौकरी में आपको कोई मेहनत भरा काम मिलने से खुशी होगी। किसी सरकारी काम को लेकर यदि आप परेशान थे, तो उसके लिए भी आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। नए साल में आप कुछ नया ठानेंगे और परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक कई काम हाथ लगेंगे और आप अपनी इनकम को बढ़ाने पर भी पूरा ध्यान देंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से आज दिन अच्छा रहने वाला है। कोई शारीरिक समस्या यदि आपको लंबे समय से घिरे हुए थी, तो वह भी दूर होते दिख रही है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरी निगरानी रखने की आवश्यकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
