Patna

Patna: CM नीतीश ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा- आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट, भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व

बिहार राजनीति
Spread the love

Patna News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Patna: सूचना- जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने किया वार्षिकांक का विमोचन

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। जय हिंद।’

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स

जानिए क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत ने 15 दिन के भीतर इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने 6-7 मई 2025 की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। हमले में शामिल सभी पायलट और सैनिक सुरक्षित लौटे।