Vastu Tips: जानिए कहीं आपके भी घर में तो नहीं है वास्तु दोष
Vastu Tips: हिंदू धर्म में मान्यता है कि वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के पालन से जीवन में खुशहाली आती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के नियमों के पालन न करने से वास्तु दोष (Vastu Defects) उत्पन्न होता है, जिससे आपको कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र का खास उद्देश्य है घर से निगेटिविटी को दूर करना और सकारात्क ऊर्जा (Positive Energy) बनाए रखना। बहुत से लोगों के जीवन में आए दिन कोई न कोई परेशानी आती रहती है, साथ ही घर का भी माहौल ठीक नहीं रहता है जैसे घर में कलेश होना, किसी काम में रूकावट या अड़चन आना, आपसी वाद-विवाद, आर्थिक तंगी, बीमारियां, तनाव आदि। इन सब के पीछे वास्तु दोष (Vastu Defects) भी हो सकता है। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि आखिर कैसे पता लगाएं कि घर में वास्तु दोष है या नहीं। अगर है तो इन दोषों से बचने के लिए क्या उपाय करें। आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं कि घर पर वास्तु दोष होने के क्या संकेत होते हैं और इसके उपाय क्या हैं….
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना सही है?

पहले वास्तु दोष के संकेत जानिए
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार बताते हैं कि वास्तु दोष तब लगता है, जब घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के मुताबिक न किया गया हो। जैसे घर का मेन गेट दक्षिण दिशा में होना, घर के सभी गेट एक सीधी रेखा में होना, किचन आग्नेय कोण पर न होना यह सब वास्तु दोष का कारण बनते हैं, तो चलिए जानते हैं वास्तु दोष के संकेत क्या-क्या हैं।
घर में विवाद होना
घर में लोगों के बीच बिना किसी खास वजह के विवाद होना यह वास्तु दोष के कारण हो सकता है।
स्वास्थ्य समस्याएं
अगर आपके घर में लोग बार-बार बीमार हो रहें हैं या किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है।
आर्थिक परेशानी
अच्छी आर्थिक व्यवसाय और कमाई होने के बाद भी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं हो रही है, तो यह वास्तु दोष का कारण हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Mahashivaratri: घर में शिवलिंग रखने का सही नियम जानना बेहद जरूरी है
घर का मेन गेट दक्षिण दिशा में होना
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि घर का मेन गेट दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। अगर आपके घर का मेन गेट दक्षिण दिशा में होना अशुभ माना जाता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अब जानिए वास्तु दोष दूर करने के उपाय
घर में वास्तु दोष को कम करने के लिए और निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) को खत्म करने के लिए आपको वास्तु शांति की पूजा जरूर करानी चाहिए। वास्तु शास्त्र की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
घर में वास्तु पिरामिड रखने से वास्तु दोष का असर कम होता है। आप घर के उत्तर पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा के कोने मे चांदी का वास्तु पिरामिड रख सकते हैं।
अगर आपके घर के मेन गेट की दिशा दक्षिण हो, तो आपको प्रयास करना चाहिए कि उसे बदल दें। आप घर के मेन गेट की दिशा दक्षिण से बदलकर किसी अन्य दिशा में करें और मुख्य दरवाजे पर ओम या स्वास्तिक का निशान जरूर बनाएं।
वास्तु दोष को खत्म करने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा का वास करने के लिए आपको घर में गंगाजल का छिड़काव करते रहना चाहिए।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
