Bihar

Bihar: मंत्री महेश्वर हजारी ने फीता काटकर प्रेस क्लब का किया उद्घाटन

बिहार
Spread the love

Bihar News: माननीय मंत्री महेश्वर हजारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार ने दरभंगा के प्रेस क्लब का फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के पत्रकार आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ेः Bihar: साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए बिहार पुलिस की पहल..Big B ने भी अलर्ट रहने को कहा


मंत्री महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुशी का पल है, क्योंकि उनका जन्म और कर्मभूमि जहां से जुड़ा है, वहीं से प्रेस क्लब का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया। मंत्री ने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की और मिथिला का नाम देश-विदेश में और अधिक फैलाने की बात कही।

उन्होंने जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिलाधिकारी जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान भी करते हैं। साथ ही, प्रेस क्लब के सभी कमरों का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छे तरीके से सुसज्जित किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने भी प्रेस की भूमिका की अहमियत को बताया और कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को उठाकर उन पर त्वरित कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने प्रेस और मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दरभंगा की पत्रकारिता अपने आप में एक उदाहरण है। पत्रकार समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए कार्य करते हैं, और उनकी कलम समाज के हित में सही दिशा में चलनी चाहिए। उन्होंने प्रेस क्लब को पत्रकारिता को नई पहचान देने वाला बताया और उम्मीद जताई कि यह प्रेस क्लब बिहार में एक दिन गर्व का कारण बनेगा।

ये भी पढ़ेः Bihar News: पूर्णिया के सपनों की उड़ान…4 महीने में बनकर तैयार होगा एयरपोर्ट टर्मिनल

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस मौके पर जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।