Kalava: मां लक्ष्मी जी को करना चाहते हैं खुश, इन 5 पेड़ों में बांधे कलावा

Trending Vastu-homes

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसा शास्त्र है जिसमें जीवन से जुड़ी सारी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही साथ इसमें पेड़ पौधे के बारे में कई चीजों के बारे में बताया है। घर में लगे हुए पेड़ पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि हमारे चारों ओर पॉजिटिविटी भी फैलाते हैं। लेकिन कुछ पेड़ ऐसे भी हैं जिनके ऊपर यदि आप कलावा बांध देते हैं तो आपके जीवन में आने वाली सारी समस्याएं टल जाती हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन कौन से पेड़ हैं जिसमें कलावा बांधना बेहद शुभ माना जाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: पैरों में काला धागा बांधने से पहले जानें ये नियम, वरना होंगी कई समस्याएं

pic: social media

Astro Tips: इन 5 पेड़ों में बांधे कलावा

  1. तुलसी का पेड़
    हिंदू धर्म में तुलसी के पेड़ का काफी अधिक महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी जी का वास होता है। ऐसे में कलावा बांध देंगें तो इससे मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होंगी। साथ ही आपकी इच्छाएं भी पूरी होंगी।
  2. पीपल का पेड़
    सनातन धर्म में पीपल के पेड़ को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसमें त्रिदेव यानी कि ब्रह्मा, विष्णु , महेश का वास होता है। अगर आप पीपल के पेड़ में कलावा बांधते हैं तो सुख समृद्धि बनी रहती है और धन के आगमन के द्वार भी खुल जाते हैं।
  3. बरगद का पेड़
    वट सावित्री व्रत के दौरान महिलाएं बरगद के पेड़ को पूजती हैं और इसके चारों ओर कलावा बांधती हैं। बरगद के पेड़ में कलावा बांधने से विवाहितों का जीवन सदैव खुश रहता है ऐसी मान्यता है। वहीं जीवन में आगे आने वाली सारी समस्याएं टल जाती हैं।
  4. शमी का पेड़
    शमी का पेड़ भगवान शिव और शनि दोनों के ही प्रिय हैं। मान्यता अनुसार शमी के पेड़ में कलावा बांधने से भोले नाथ और शनि देव की प्राप्ति होती है। वहीं, राहु केतु ग्रह भी शांत होते हैं।
  5. केले का पेड़
    केले के पेड़ में भगवान विष्णु जी का वास होता है। मान्यता अनुसार इसमें कलावा बांधने से घर परिवार सदैव सुरक्षित रहता है और जीवन में आने वाली आती विपत्तियां टल जाती हैं।

READ: Vastu Tips, Astro Tips, Kalava, Kalava Rules, Kalava in Trees,khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi