Mahashivaratri

Mahashivaratri: घर में शिवलिंग रखने का सही नियम जानना बेहद जरूरी है

Trending Vastu-homes
Spread the love

Mahashivaratri: घर में शिवलिंग रखने के लिए सही दिशा और स्थान जान लीजिए

Mahashivaratri: महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक है। इस बार महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) 26 फरवरी को देशभर में मनाई जाएगी। यह महापर्व भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए समर्पित होता है। इस दिन शिव भक्त व्रत, पूजा, और रात्रि जागरण के माध्यम से भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। कई भक्त अपने घर में शिवलिंग (Shivling) की स्थापना कर शिव की पूजा-अर्चना करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सही विधि और नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। धर्मशास्त्रों के मुताबिक, शिवलिंग की स्थापना (Shivaling Sthaapana) और पूजन के विशेष नियम होते हैं, जिनका पालन न करने पर अशुभ परिणाम भी हो सकते हैं। इसलिए, घर में शिवलिंग रखने से पहले इसके सही नियमों को जानना और उन्हें विधिपूर्वक अपनाना बहुत ही आवश्यक होता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में फैमिली फोटोज लगाने से पहले जान लें वास्तु के सही नियम

Pic Social Media

जान लीजिए शिवलिंग की सही दिशा

हिंदू धर्म में शिवलिंग पूजन (Shivling Puja) का बहुत महत्व बताया गया है। घर के मंदिर में शिवलिंग रखना बहुत ही शुभ होता है। शिवलिंग की नियमित रूप से पूजा-अर्चना करनी चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए। शिवलिंग को स्थापित (Shivaling Sthaapana) करने के लिए वास्तु शास्त्र में उत्तर व ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) को सबसे उत्तम दिशा मानी गई है। इससे साधक के घर-परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन नियमों का भी करें पालन

शास्त्र के जानकारों का कहना है कि घर में हमेशा अंगूठे के आकार जिनता शिवलिंग (Shivaling) रखना चाहिए। इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर में एक से ज्यादा शिवलिंग न रखें। नहीं तो आपको इसका पूर्ण लाभ नहीं मिलता। इसी के साथ कभी भी शिवलिंग को सीधा जमीन पर न रखें, इसे किसी चौकी पर रखना चाहिए। साथ ही शिवलिंग को कभी अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए, नहीं तो आपको इससे अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: इस जानवर को पालने से घर में आती है खुशहाली

खंडित शिवलिंग हो जाए तो क्या करें

सबके मन में यह सवाल जरूर आता है कि अगर गलती से शिवलिंग (Shivaling) खंडित हो जाए तो क्या करें। आपको बता दें कि शास्त्र के जानकारों के अनुसार घर में भूलकर भी खंडित शिवलिंग नहीं रखना चाहिए, नहीं तो आपको इसके सकारात्मक परिणाम की जगह नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अगर आपके घर में खंडित शिवलिंग है, तो इसे अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगते हुए किसी बहते हुए साफ जल में प्रवाहित कर दें। इससे आप बुरे परिणामों से बच सकते हैं। घर में एक से ज्यादा शिवलिंग होने पर भी आप उसे नदी या जल में प्रवाहित कर सकते हैं।

इस तरह करें पूजा

भगवान शिव की पूजा करने के लिए शुद्ध जल में थोड़ा-सा गंगाजल (Gangajal) मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें, इसके बाद अशोक सुंदरी पर जल अर्पित करें। अब शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, शहद आदि अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। इसके बाद भोग अर्पित करें और दूसरों में भी प्रसाद बांटें।

हरदिन पूजा है जरूरी

घर में शिवलिंग रखने के बाद उसकी नियमित रूप से पूजा करना जरूरी है। जल या दूध से अभिषेक करना, बेलपत्र अर्पित करना और शिव मंत्रों का जाप करना आवश्यक होता है।

नदियों से लाए गए शिवलिंग का महत्व

अगर शिवलिंग किसी पवित्र नदी से प्राप्त किया गया है, तो उसकी विशेष पूजा विधि होती है और इसे रखने से पहले किसी जानकार से परामर्श लेना चाहिए।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।