Vastu Tips: भूलकर भी बाथरूम में ना रखें ये चीजें

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips For Bathroom: हिंदू धर्म में सभी चीजों को रखने के लिए एक विशेष स्थान बनाया गया है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में घर की हर दिशा का अलग अलग महत्व है। इन दिशाओं में वास्तु के नियमों के मुताबिक समान रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही परिवार में सकारात्मकता (Positivity) का संचार होता है। वास्तु से जुड़े सभी नियमों के मानने से लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। और साथ ही ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः आपकी गरीबी के लिए जिम्मेदार हैं किचन में रखी ये चीजें..फौरन हटाएं

Pic Social Media

ज्यादातक घरों के निर्माण के दौरान वास्तु शास्त्र का ध्यान रखा जाता है। लेकिन बाद में उनका पालन न करने पर घर में अक्सर परेशानियां बनी रहती हैं। कई बार लंबे समय तक परिवार का समस्याओं से घिरे रहने का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
वास्तु के हिसाब से घर के बाथरूम में रखी कुछ चीजें भी आपके घर में दरिद्रता ला सकती हैं। इन चीजों के चलते व्यक्ति तमाम तरह की परेशानियों में उलझा रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर के बाथरूम में क्या नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः घर में जलाएं छोटी सी चीज..होगी पैसों की बारिश

भूल कर भी न रखें बाथरूम में ये चीजें

वास्तु शास्त की मानें तो बाथरूम में भूलकर भी टूटा शीशा न लगाएं। बाथरूम में टूटा शीशा रखने से घर में वास्तु दोष लगता है, जो आर्थिक तंगी का कारण होता है।
भूलकर भी बाथरूम में टूटी चप्पल न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है।
कुछ लोग बाथरूम में खाली बाल्टी रखते है। वास्तु में इसे ठीक नहीं माना जाता है। दरअसल, बाथरूम में खाली बाल्टी रखना अशुभ होता है। यह दुर्भाग्य का कारण बनती है।
सामान्य तौर पर नहाने के बाद कुछ लोग बाथरूम में गीले कपड़े रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं होता है। वास्तु के अनुसार बाथरूम में गीले कपड़े रखने से सूर्य दोष लग सकता है।
कुछ लोग बाथरूम की सजावट करने के लिए उसके आसपास पौधे रख देते हैं। इस कारण उनमें गंदे पानी की बूंद पड़ जाती है, जो शुभ नहीं है। वास्तु के अनुसार बाथरूम में या उसके पास पौधे न रखें। यह जल्दी खराब हो सकते हैं। साथ ही इससे घर में वास्तु दोष बढ़ सकता है।