Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो हो जाएगी बर्बादी
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के प्रत्येक दिशा का अपने विशेष महत्व और प्रभाव होता है। जिसका असर हमारे जीवन पर भी देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में उत्तर दिशा को विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि यह दिशा समृद्धि, धन और सुख-शांति से जुड़ी हुई मानी जाती है। लेकिन अगर इस दिशा में कुछ गलत चीजें रखी जाएं, तो इसका नकारात्मक (Negative) असर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। ऐसे में जरूरी है कि हम घर की उत्तर दिशा में कौन सी चीजें रखें और कौन सी न रखें, जिससे हम अपने जीवन को खुशहाल और समृद्ध बना सकें। आइए आज के इस खबर में हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूलकर भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए, वरना यह आपके जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गुड लक के लिए सिर के पास रखकर सोएं ये चीजें

अगर आप आपने घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में कंप्यूटर (Computer), टीवी, फ्रीज या कोई इलेक्ट्रोनिक सामान (Electronic Accessories) रखा है तो उसे फौरन किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दें। उत्तर दिशा इन चीजों के लिए सही नहीं मानी गई है।
घर में कभी भी भूलकर भी कूड़ेदान या स्टोर रूम (Store Room) उत्तर दिशा में नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में कूड़ा रखना आपको कंगाल बना सकता है।
उत्तर दिशा में भूलकर भी काले रंग की चीजें नहीं रखनी चाहिए। खिड़की या दरवाजे पर काले रंग का पर्दे भी डालने से बचना चाहिए। उत्तर दिशा में पुराने कपड़े, पॉलीथिन बैग या अनुपयोगी वस्तुएं रखने से जीवन में तनाव और अशांति बढ़ सकती है। इन चीजों से घर में नकारात्मकता आती है और समृद्धि में रुकावट होती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी-मनी प्लांट से ज़्यादा लकी माना जाता है ये पौधा..बढ़ाता है बैंक बैलेंस
उत्तर दिशा में टूटा फूटा सीसा भी रखने से बचना चाहिए। अगर आप इस दिशा में टूटा सीसा रखते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर दिशा में सोफा, बेड, आलमारी या कोई भी भारी फर्नीचर रखना सही नहीं माना गया है। ऐसी चीजें अचना नुकसान कराती हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
घर की उत्तर दिशा में धातु की चीजें जैसे लोहे की छड़ी, लोहे की कोई अन्य वस्तु रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जो व्यक्ति के जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है।
सुख शांति के लिए घर की उत्तर दिशा में तुलसी या मनी प्लॉट का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में आप धातु से निर्मित या क्रिस्टल कछुआ भी रख सकते हैं। इससे आपको लाभ देखने को मिलेगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

