Dhanteras 2023: धनतेरस पर ये 5 चीजें ज़रूर करें दान

Life Style Trending Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Dhanteras 2023: हिंदू धर्म में धनतेरस के त्यौहार का अपना एक अलग महत्व होता है। धनतेरस का त्यौहार धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए ही मनाया जाता है। इस शुभ अवसर में वहीं आप इन पांच चीजों को दान कर देते हैं तो पूरे जीवन भर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। इसलिए जानिए कि ऐसी कौन कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें आपको धनतेरस के दिन अवश्य दान करना चाहिए।

Pic: Social Media

चांदी
चांदी का दान भी धनतेरस के दिन करना बहुत शुभ माना जाता है। चांदी का दान करने से व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की विषेश कृपा बनी रहती है। वहीं आने वाली परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

सोना
धनतेरस के त्यौहार के दिन सोने का दान बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। सोने को हमेशा से ही हिंदू धर्म में एक अलग तरीका का स्थान मिला है। इसलिए इसे दान करने से व्यक्ति को आर्थिक स्थिरता की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस में इस तरह से खरीदें झाड़ू, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

घी
धनतेरस के दिन घी का दान बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। घी का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक संपत्ति, जीवन भर खुशहाली और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Bhaidooj 2023: भाई दूज 2023 कब है और क्यों मनाया जाता है?

अन्न को कर सकते हैं दान
अन्न का दान भी धनतेरस के दिन जरूरतमंदों को करना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। ऐसा करने से लक्ष्मी मां की विशेष कृपा बनी रहती है और घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

वस्त्र
धनतेरस के दिन कपड़ों को दान करना भी शुभ होता है। वस्त्र का जो व्यक्ति दान करते हैं उन्हें स्वास्थ्य, समृद्धि और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News