माघ पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग..त्रिग्रह योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Trending Vastu-homes

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा साल 2024 में 24 फरवरी, शनिवार को मनाई जानी है। माघ महीने के दिन त्रिग्रह योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। माघ पूर्णिमा पर अगर आप व्रत रखते हैं या भगवान कि विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हैं तो आपको दो गुना फल प्राप्त होता है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर कई राशियों का लक बुलंदी में पहुंचने जा रहा है। उन्हें लाभ ही लाभ होने वाला है।

माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं त्रिग्रह और शोभन योग

माघ पूर्णिमा के अवसर पर शोभन योग बन रहा है। शोभन योग का कराक शुक्र ग्रह को ही माना जाता है। शुक्र के प्रभाव से शादी शुदा लोगों के जीवन में खुशहाली आती है। इसके लिए कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुद्ध का त्रिगही योग बन रहा है। क्योंकि अगर आपकी कुंडली में शनि देव जी की नकारात्मक प्रभाव चल रहा है, तो आप माघ पूर्णिमा को कुछ ऐसे उपायों को कर सकते हैं, जिससे कि शनि देव शांत हो सकें। आपके दिन अगर अच्छे नहीं चल रहे हैं, तो माघ पूर्णिमा के दिन कई शुभ योग बनने से आपके भाग्य के द्वार खुल सकते हैं।

pic: social media

कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

आपकी नौकरी और बिजनेस में आने वाली समस्याएं खत्म होने जा रही हैं। यदि आप कड़ी मेहनत के बाद भी नौकरी नहीं खोज पा रहे हैं, तो माघ पूर्णिमा के बाद से आप उम्मीद कर सकते हैं कि आपकी कहीं नई नौकरी लग सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील होने की पूरी संभावना है।

मकर राशि को होने वाला है धन और मिलने वाला है जीवनसाथी का प्यार

माघ पूर्णिमा के बाद से मकर राशि के जातकों के शुभ दिन आरंभ होने की पूरी संभावनाएं हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो भी लोग बिजनेस में इंटरेस्ट रखते हैं उन सभी को धन का लाभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत हो जाएगी कि कोई भी नया वाहन आप लोग खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी लेने का मन रहा है तो उसकी भी संभावनाएं बढ़ेंगी।

कर्क राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

कर्क राशि के जातकों के लिए माघ पूर्णिमा बहुत ही ज्यादा शुभ होने जा रहा है। इस दिन आपको कई सारे उपहार भी तोहफे में मिल सकते हैं। इसके अलावा आपको आपके काम के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। बीते समय से पार्टनर से अनबन चल रही है तो माघ पूर्णिमा के दिन से आप दोनों सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।

तुला राशि के जातकों को मिल सकता है प्रमोशन

माघ पूर्णिमा के पावन अवसर के दिन तुला राशि के जातकों को ढेर सारी शुभकामनाएं प्राप्त हो सकती हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के साथ अपने बॉस से तारीफें सुनने को भी मिल सकती हैं। यदि आपकी तबीयत ठीक नहीं चल रही या आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो सबकुछ ठीक हो जाएगा। वहीं, माघ पूर्णिमा के दिन विवाह तय होने की पूरी संभावनाएं हैं।