Jagran New Media: जागरण न्यू मीडिया पत्रकारों को नौकरी का मौका दे रहा है। जागरण समूह की डिजिटल कंपनी ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) को अंग्रेजी टीम के लिए कंटेट राइटर्स की जरूरत है। इसके लिए इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। ये नियुक्तियां नोएडा के लिए होनी हैं।
चयनित उम्मीदवार को स्कूल सेक्शन कंटेंट राइटर, एजुकेशन न्यूज कंटेंट राइटर,,एग्जाम प्रेप कंटेंट राइटर और जनरल नॉलेज के ऊपर कंटेंट राइटिंग करनी होगी। इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास अंग्रेजी के ज्ञान के साथ 1-3 का अनुभव होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Editors Guild of India दे रहा है नौकरी का मौका

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे hiba.khan@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं। जिस पद के लिए अप्लाई कर रहे हैं, ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में उसका नाम अवश्य लिखें। इसके साथ ही मेल में अपने अनुभव, वर्तमान सैलरी (Current CTC), अपेक्षित सैलरी (Expected CTC) और नोटिस अवधि (Notice Period) की जानकारी भी जरूर दें।
