Uttarakhand

Uttarakhand: धामी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को दी नई दिशा, मुस्लिम महिलाओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा फैसला, हज यात्रा की व्यवस्था में अब महिलाओं की भी होगी भूमिका

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) अपने दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व के लिए लगातार चर्चा में रहते हैं। चाहे बात प्रदेश को साइबर अपराध मुक्त बनाने की हो या महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने की, धामी सरकार हर मोर्चे पर सक्रिय दिखाई देती है। अब एक और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने मुस्लिम महिलाओं को हज कमेटी (Haj Committee) में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। धामी सरकार का यह फैसला न सिर्फ सामाजिक समानता का संदेश दिया है, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर पूरी मजबूती से काम कर रही है। उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद इतिहास में ऐसा पहली बार है जब महिलाओं को हज कमेटी में शामिल कर उन्हें प्रतिनिधित्व का अवसर दिया है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड को मिला नया सामुदायिक हॉल, CM धामी ने किया लोकार्पण

हज कमेटी में मुस्लिम महिलाओं को जगह

उत्तराखंड की धामी सरकार (Dhami Sarkar) ने नामित हज कमेटी में मुस्लिम महिलाओं को जगह दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश की तीन महिलाओं को पहली बार हज समिति में प्रतिनिधित्व दिया गया है। शासन की तरफ से जारी की गई कमेटी सूची में कोटद्वार निगम पार्षद की रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को शामलि किया गया है। समिति में विधायक लक्सर के विधायक शहजाद को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके साथ ही जिशान अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, हसीब अहमद, खतीब अहमद, हाजी अबरार हुसैन, मन्नान राजा, हाजी फईम खान को भी समिति में नामित किया गया है।

जानिए क्या होती है हट कमेटी

आपको बता दें कि हज कमेटी (Haj Committee) एक ऐसा संगठन होता है जो इस्लाम धर्म की महत्वपूर्ण तीर्थ यात्रा की व्यवस्था करता है। इस्लाम को मानने वाले शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हों तो उनके लिए हज यात्रा को मुस्लिम धर्म अनिवार्य बताया गया है। हज यात्रा व्यवस्थित और सुरक्षित इस सब का इंतजाम हज कमेटी की जिम्मे होता है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: धामी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 38 अफसरों का हुआ तबादला

इस बार कब शुरू होगी हज यात्रा

हज यात्रा (Haj Yatra) हर साल इस्लामिक कैलेंडर के बारहवें महीने, धू अल-हिज्जा में की जाती है। यह यात्रा 8 धू अल-हिज्जा से शुरू होकर 13 धू अल-हिज्जा तक चलती है। इस बार यानी 2025 में, हज यात्रा 4 जून से 9 जून के बीच बताई जा रही है।