Uttarakhand

Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देहरादून में निकाली गई तिरंगा यात्रा, CM धामी हुए शामिल

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: शौर्य सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसमूह, देहरादून में दिखा देशभक्ति का जोश

Uttarakhand News: भारत द्वारा पाकिस्तान में छिपे हुए आतंकी संगठनों को ध्वस्त करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता से पूरे देश में खुशी की लहर है। देशभर में जश्न का माहौल है। पाकिस्तान में छिपे आतंकी को खत्म करने के लिए भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की धमक पूरे विश्व ने देखी। जिससे देश को काफी ख्याति मिली। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत पर कई मिसाइल और ड्रोन दागे, जिसका भारतीय सेना (Indian Army) ने मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबई कार्रवाई में पाकिस्तान के कई अहम एयरबेस उड़ा दिए। इस कार्रवाई से पाकिस्तान पस्त हो गया और सीजफायर (Ceasefire) के लिए भारत के डीजीएमओ के सामने प्रस्ताव रखा। फिलहाल दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। अब देश में अलग-अलग जगहों, अलग-अलग राज्यों में बीजेपी तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाल रही है। ऐसे ही उत्तराखंड में भी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: काशीपुर को CM धामी की दोहरी सौगात, विकास को मिली नई रफ्तार

इस यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) भी शामिल हुए। यात्रा के उपरांत एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि पूरा जनसमुद्र आज देहरादून की सड़कों पर है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

सीएम धामी (CM Dhami) ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के लिए भारतीय सेना, वायु सेना, नौसेना, बीएसएफ और उनके सभी सशस्त्र सुरक्षाबलों के वीर जवानों को अपनी और देवभूमि उत्तराखंड के सभी प्रदेशवासियों की तरफ से उनका आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देता हूं जिनके मजबूत नेतृत्व में और स्पष्ट नीति की ही वजह से आंतकवाद के विरुद्ध इस निर्णायक कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से भारतवासी का सर गर्व से ऊंचा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में आप सभी के साथ चलते हुए मैंने महसूस किया कि इस यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति में एक अलग ही ऊर्जा दिखाई दे रही है। आप सभी का जोश इस बात का बताता है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने प्रत्येक भारतवासी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड को मिला नया सामुदायिक हॉल, CM धामी ने किया लोकार्पण

सेना पर देश को गर्व

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेनाओं ने अभूतपूर्व साहस का परिचय देते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को, उनकी प्रयोगशालाओं को सटीक रणनीति के साथ उन्हीं के घर में जाकर एक-एक ठिकाने को नष्ट किया। इसमें 100 से ज्यादा आतंकियों का खात्मा किया गया।

आपको बता दें कि देहरादून (Dehradun) के गांधी पार्क में आयोजित शौर्य तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में छात्र, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिकों सहित हर वर्ग के लोग शामिल रहे। गांधी पार्क में देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। पूरा परिसर भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, जहां का लगभग हर परिवार देशसेवा से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।

Pic Social media

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा को हर साल मनाए जाने का आह्वान किया। कहा कि हर हिंदुस्तानी को भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना पर गर्व है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, विधायक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, शासन, जिला प्रशासन, नगर निगम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।