Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 17 राज्यों में एक साथ हुई छापेमारी

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: CM धामी का सख्त संदेश, अपराधी कहीं भी छिपे हों, उत्तराखंड पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व वाली सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर रही है। धामी सरकार (Dhami Sarkar) के इन प्रयासों से एक साफ और स्पष्ट संदेश पूरे देश में गूंज रहा है, अपराधी चाहे देश के किसी कोने में छिपा हो, उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) उसे ढूंढ निकालेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने एक ऐतिहासिक अभियान चलाकर यह सन्देश न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे राष्ट्र को दिया है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: मां पूर्णागिरि मंदिर निर्माण कार्यों का CM धामी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन प्रहार (Operation Prahaar) अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार उत्तराखंड पुलिस कर रही है। यह अभियान अपने आप में एक मिसाल बन गया है। देश के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड पुलिस के निर्देशन में एक साथ 17 राज्यों दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा आदि में बड़ी छापेमारी की गई। इस सघन और रणनीतिक कार्रवाई में 290 से भी ज्यादा साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

यह कोई सामान्य पुलिसिया कार्रवाई नहीं थी। यह उस दूरदर्शिता और साहसिक फैसले का परिणाम है, जिसकी नींव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने साइबर हमले की एक बड़ी घटना के बाद रखी थी। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले उत्तराखंड साइबर हमलों का शिकार बना था, तब सीएम धामी ने कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया था साइबर अपराधी अब सुरक्षित नहीं रहेंगे। उन्होंने पुलिस महकमे को टेक्नोलॉजिकल रूप से सशक्त करने के आदेश दिए, साइबर थानों की पुनर्रचना की और इंटेलिजेंस नेटवर्क को विस्तार दिया।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: काशीपुर को CM धामी की दोहरी सौगात, विकास को मिली नई रफ्तार

इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ऑपरेशन प्रहार (Operation Prahaar) के रूप में जनता के सामने आया, जिसमें न केवल उत्तराखंड बल्कि दूसरे राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से यह दिखाया गया कि उत्तराखंड अब केवल पर्यटन और तीर्थाटन का केन्द्र तक ही सीमित नहीं, बल्कि साइबर क्राइम से लड़ने में भी एक मॉडल स्टेट बन चुका है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का गुड गवर्नेंस मॉडल सिर्फ योजनाओं या घोषणाओं तक सीमित नहीं है, यह उनके हर एक्शन में भी साफ नजर आता है। सीएम धामी के नेतृत्व में शासन की सक्रियता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी तीनों ही स्तरों पर परिलक्षित होती है। इस सफल कार्रवाई ने जहां उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है, वहीं मुख्यमंत्री धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के मजबूत नेतृत्व और त्वरित निर्णय क्षमता को भी फिर से प्रमाणित करने का काम किया है।