Rajasthan: राजस्थान के जिलों में दौरा करेंगे मंत्री और प्रभारी सचिव, CM भजनलाल ने दिए निर्देश
Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने 2025-26 का बजट (Budget 2025-26) पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणाओं के बाद एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने सभी कैबिनेट मंत्रियों और प्रभारी सचिवों को जिले का दौरा करने का निर्देश दिया है। इसके तहत बजट की घोषणाओं को लेकर अधिकारियों के साथ यह समीक्षा बैठक करेंगे। इसके लिए एक लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसमें प्रभारी मंत्रियों के साथ उनके स्थान भी बताए गए हैं। वहीं सभी को सीएम ऑफिस (CM Office) में सीधे रिपोर्ट भेजने का भी निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan में खत्म होगा जल संकट, CM भजनलाल ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

22 और 23 फरवरी को होगा मंत्रियों का दौरा
विधानसभा में बजट प्रस्तुत किए जाने के तुरंत बाद भजनलाल शर्मा सरकार (Bhajanlal Sharma Sarkar) एक्शन मोड में आ गई है। सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों और सचिवों को बजट घोषणाओं का त्वरित और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम शर्मा के निर्देशानुसार बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रभारी सचिव और प्रभारी मंत्री 22 और 23 फरवरी को अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के मंत्री 23 फरवरी को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा कर बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही, बजट घोषणा 2025-26 के संबंध में भूमि चिन्हीकरण और आवंटन की स्थिति के साथ ही साल 2024-25 की बजट घोषणाओं की प्रगति एवं जिलों से संबंधित अन्य मुद्दों पर प्रभारी सचिव, जिला कलक्टर एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस विषय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन करेंगे। इसके पश्चात वे अपनी समीक्षा और निरीक्षण रिपोर्ट सीएम ऑफिस में भेजेंगे। जिलों के प्रभारी सचिव 22 एवं 23 फरवरी को जिलों के दौरे पर रहेंगे तथा अपनी रिपोर्ट 24 फरवरी तक राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
ये भी पढे़ःं Rajasthan: CM भजनलाल ने जयपुर संभाग की ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
जानिए किसकों कहां की मिले जिम्मेदारी
डिप्टी सीएम दीया कुमारी: अजमेर और ब्यावर (केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के साथ)
डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा: भीलवाड़ा (दामोदर अग्रवाल के साथ)
प्रेम सिंह बाजोर: हनुमानगढ़
राज्यवर्धन सिंह: दौसा
गजेंद्र सिंह: बीकानेर
जसवंत बिश्नोई: फलोदी
ओमप्रकाश भडाणा: सवाई माधोपुर
पहलाद टांक: प्रतापगढ़
किरोड़ी लाल मीणा: अलवर
सी आर चौधरी: जैसलमेर
मदन दिलावर: जोधपुर
कन्हैया लाल: नागौर, कुचामन-डीडवाना
जोगाराम पटेल: जयपुर
सुरेश सिंह रावत: डीग, भरतपुर
अविनाश गहलोत: चुरू और झुंझुनूं
बालोतरा बाबूलाल खराड़ी: बांसवाड़ा
हेमंत मीणा: उदयपुर, सलूंबर
संजय शर्मा: सीकर
गौतम दक: कोटा
जवाहर सिंह बेढम: धौलपुर
ओंकार सिंह लखावत: राजसमंद
सुमित गोदारा: श्रीगंगानगर
झाबर सिंह खर्रा: पाली
राजेंद्र नायक: डूंगरपुरओटाराम देवासी: झालावाड़ – बारां
मंजू बाघमार: चितौड़गढ़
विजय सिंह कोटपूतली: बहरोड़
जोगेश्वर गर्ग: जालौर
जोराराम कुमावत: बाड़मेर
कृष्ण कुमार विश्नोई: सिरोही
रामगोपाल सुथार: करौली
हीरालाल नगर: टोंक – बूंदी
