Uttarakhand: CM धामी ने विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने आज देहरादून (Dehradun) स्थित शहीद स्मारक गांधी पार्क में आयोजित विजय दिवस श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड में होने वाले हैं निकाय चुनाव, CM धामी ने की बीजेपी नेताओं के साथ बैठक
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इस दौरान कहा कि विजय दिवस का दिन हमारी सेना और हमारे देश के लिए ऐतिहासिक है। भारत की सेना हमेशा से पराक्रमी रही है। आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे निकल रहा है। भारत की सीमाएं आज पूरी तरह से सुरक्षित है और सेना को सभी सुविधाएं मिल रही हैं जो पहले नहीं मिलती थी। इससे सेना का मनोबल भी बढ़ गया है। हम सैनिकों के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं बनाकर काम कर रहे हैं। हम उनके साथ हमेशा है। हम सैनिक धाम बना रहे हैं और भी सैनिक कल्याण के लिए अन्य कार्यालय बनाए जा रहे हैं। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि राज्य के शहीद सैनिकों की वीरांगना और माताओं को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का प्रावधान किया जायेगा। युद्ध के पदक विजेता, वीर नारी और माताओं को भी सम्मानित किया।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: UCC लागू करने की दिशा में तेजी से बढ़ा राज्य-CM धामी
बांग्लादेश को लेकर कही ये बात
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज का दिन एतिहासिक दिन है। भारत ने इस युद्ध में दिखाया कि भारत मानवता की रक्षा के लिए कहीं भी खड़ा हो सकता है। राज्य से 255 जवानों ने शहादत दी। तवांग और गलवान का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि देश और सेना मजबूत हुई है। एक बात से दुख होता है। बांग्लादेश (Bangladesh) को आजादी दिलाने में 3900 जवाने खोए हैं। वहीं अब सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में आ गया है। हिंदुओं पर अत्याचार बांग्लादेश में हो रहा है। हमें वहां के हिंदुओं की चिंता है। कुछ लोगों को वहां की हिंसा दिखाई नहीं दे रहे है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले आज चुप हैं। नीति आयोग इंडेक्स में उत्तराखंड पहले नंबर पर है। बेरोजगारी दर में चार प्रतिशत की कमी की है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना की जयघोष का है। साल 1971 में आज ही के दिन मां भारती के वीर सपूतों की वीरता के समक्ष लगभग 93 हजार सशस्त्र पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। तब से 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
