Uttarakhand

Uttarakhand: कार्बेट में CM धामी की जंगल सफारी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए 1000 पौधे

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand के CM पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कार्बेट नेशनल पार्क की जंगल सफारी का अनुभव लिया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कार्बेट नेशनल पार्क (Corbett National Park) में जंगल सफारी का अनुभव लिया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1000 से अधिक पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की टीम (Forest Department Team) से मुलाकात की और वनों व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उनके कार्यों की सराहना की। सीएम धामी ने वन्यजीवों की सुंदरता को करीब से निहारा और प्रकृति की शांति का आनंद लिया।

ये भी पढ़ेंः Uttrakhand: CM ने बाल संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, खेल संस्कृति को मजबूत करने पर दिया जोर

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि कार्बेट की जंगल सफारी न केवल पर्यटन का अवसर है, बल्कि उत्तराखंड की जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत से जुड़ने का एक अनूठा अनुभव भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से जंगल सफारी ने नई पहचान हासिल की है, जिससे देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी खुले हैं।

Pic Social Media

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान (Ek Ped Maa Ke Naam Campaign) के तहत सीएम धामी (CM Dhami) ने वन विभाग, स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर 1000 से अधिक पौधे लगाए। उन्होंने इसे माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। सीएम ने कहा कि यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: धामी सरकार के 4 साल पूरे, हरिद्वार में विकास संकल्प पर्व पर लोगों को दी 550 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में उनकी मेहनत उत्तराखंड की हरियाली और जैव विविधता को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने विभाग को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।