UPSC Result

UPSC Result: यूपीएससी का रिज़ल्ट जारी, जानिए कौन बना टॉपर?

TOP स्टोरी Trending एजुकेशन
Spread the love

UPSC Result: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) 2024 का फाइनल रिजल्ट (Final Result) घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने आल इंडिया पहली रैंक प्राप्त कर देश भर में टॉप किया। बता दें कि इंटरव्यू 17 अप्रैल को खत्म हो चुका था। 2845 कैन्डडैट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि इस परीक्षा (Examination) में पहले नंबर पर शक्ति दुबे है। दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल हैं। तीसरे नंबर पर डोंगरे अर्चित पराग हैं। चौथे नंबर पर शाह मार्गी चिराग और 5वें नंबर पर आकाश गर्ग हैं। बता दें कि आयोग (Commission) ने कुल 1009 अभ्यर्थी का सिफारिश की है। इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक चला था। मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2024 में किया गया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू में कुल 2845 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

UPSC CSE 2024 में शामिल हैं ये टॉप 10 नाम

  • शक्ति दुबे
  • हर्षिता गोयल
  • डोंगरे अर्चित पराग
  • शाह मार्गी चिराग
  • आकाश गर्ग
  • कोम्मल पुनिया
  • आयुषी बंसल
  • राज कृष्ण झा
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल
  • मयंक त्रिपाठी

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए CSE 2024 फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF स्क्रीन पर आ जाएगी। जिसपर अब नाम और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करें।

बता दें कि इस वैकेंसी के जरिए टोटल 1132 पदों को भरा जाएगा। जिसमें IAS के लिए 180 पद हैं, उसमें से 73 पद ही अनारक्षित हैं। 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं IPS की 150 वैकेंसी हैं जिसमें 60 पद अनारक्षित हैं। 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित किए गए हैं। IFS के लिए 55 पद भरे जाएंगे, जिसमें से 23 पद अनारक्षित है और बाकी के पद आरक्षित रखें गए हैं।