Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर रोक

पंजाब
Spread the love

Punjab: स्कूल-कॉलेजों के पास एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर मान सरकार सख्त

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार राज्य के लोगों की सेहत को लेकर भी सजग है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) एक तरफ जहां पंजाब से नशा को खत्म करने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लोगों की सेहत से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ भी नहीं होने दे रहे हैं। इसी क्रम में मान सरकार ने बाजार में उपलब्ध एनर्जी ड्रिंक्स (Energy Drinks) का स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों के आसपास इसकी बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) की तरफ से इसी सप्ताह में आदेश जारी होने की सूचना है। फिलहाल, इस योजना पर अमल को लेकर ग्राउंड वर्क अंतिम चरण में है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Punjab: “आप” सरकार द्वारा फ़सली अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए मेगा एक्शन योजना का ऐलान

भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) के इस फैसले के मुताबिक राज्य में स्कूलों-कॉलेजों (Schools-Colleges) की कैंटीनों और उसके 500 मीटर के दायरे में एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की योजना है। इस योजना पर ग्राउंडवर्क का काम पूरा होने के बाद भगवंत मान सरकार इस पर अमल करेगी।

एनर्जी ड्रिंक्स के नुकसान को लेकर हो रहा है सर्वे

आपको बता दें कि पंजाब स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए डॉक्टर संदीप भोला को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इस योजना पर अमल करने से पहले प्रदेश सरकार की ओर से एक सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे के माध्यम से बिकने वाले एनर्जी ड्रिंक्स और इनमे कैफीन की मात्रा, बच्चों पर पड़ने वाले इसके असर को स्टडी किया जा रहा है।

पंजाब के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आप सरकार सैद्धांतिक तौर पर स्कूलों के 500 मीटर दायरे में एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर रोक के लिए अपनी सहमति जता चुकी है। इस बैन को लागू करने के लिए क्या आधार रहेंगे और ऐसा क्यों किया जाएगा, की सारी तैयारी को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई देशों में एनर्जी ड्रिंक्स की बच्चों के लिए बिक्री पर रोक है। एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर यह साबित हो चुका है कि ये बच्चों के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पिछले महीने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को इन अत्यधिक नशे की लत वाले पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

ये भी पढे़ंः Punjab News: डॉ. बलजीत कौर ने मुक्तसर साहिब ज़िले के आग प्रभावित गांवों का दौरा किया

पंजाब बनेगा पहला राज्य एनर्जी ड्रिंक्स को बैन करने वाला

सूत्रों के अनुसार भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की स्कूल कैंटीनों और स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों में 18 साल से कम आयु के बच्चों को एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना है। पंजाब की भगवंत मान सरकार का आदेश अधिसूचित होने के बाद पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा, जो इन पेय पदार्थों पर प्रतिबंध लगाएगा।