Yamuna Expressway पर सफर करने वालों के लिए जरूरी और काम की खबर
Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोग यह खबर जरूर पढ़ लें। आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर अगले सप्ताह से एक बार फिर वाहन स्पीड पकड़ सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने ठंड और घने कोहरे के कारण स्पीड लिमिट (Speed Limit) में बदलाव करने का फैसला लिया है। 16 फरवरी से एक्सप्रेसवे पर पुरानी गति सीमा में वाहन चल सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः IGI Airport: IGI एयरपोर्ट से सफ़र करने वालों की जेब ज़्यादा कटेगी!

ठंड के दिनों में कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी (Visibility) बहुत कम हो जाती है, जिससे वाहन चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस वजह से 15 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट (Speed Limit) कम करने का फैसला लिया गया था। प्रबंधन ने दुर्घटना में घायल होने वालों को अस्पताल पहुंचाने के लिए टाइम शेड्यूल और फोन नंबरों का आदान-प्रदान भी किया था। ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए जीरो पॉइंट से जेवर टोल पर दोनों तरह 4-4 टीमें लगाई गई थीं।
एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग के लिए गाड़ियों की संख्या 11 से बढ़ाकर 15 की गई थी। वहीं, वाहनों पर रिफलेक्टर टेप (Reflector Tape) चिपकाने के लिए अभियान चलाया गया था। एक्सप्रेसवे के वरिष्ठ प्रबंधक जेके शर्मा ने जानकारी दी कि स्पीड लिमिट को छोड़कर अन्य सभी व्यवस्था एक समान जारी रहेगी। हालांकि, 16 जनवरी के बाद हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। अभी तक एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से हल्के वाहन के लिए 75 और भारी वाहनों के 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार निर्धारित है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस पॉश सोसायटी में हाल बेहाल!
27 दिनों में हुए इतने चालान
यमुना एक्सप्रेसवे पर 27 दिनों में 4 हजार से ज्यादा चालान हुए हैं। ट्रैफिक विभाग के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 जनवरी से 10 फरवरी तक ओवर स्पीड में दौड़ रहे 4172 वाहनों के चालान हुए हैं। इन पर 86 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। स्पीड लिमिट में फेरबदल के दिन यानी 15 दिसंबर से चालान का डेटा और भी ज्यादा हो सकता है।
