UP News: 16 IAS के बाद 7 PCSअधिकारियों का तबादला, सुहास LY को मिली कौन सी जिम्मेदारी ?
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए ट्रांसफर में एक डीआईजी और तीन डीसीपी कैडर अधिकारी भी शामिल हैं। शैलेन्द्र कुमार सिंह को डीसीपी गौतमबुद्धनगर का प्रभार मिला है। उत्तर प्रदेश में इस ट्रांसफर के जरिए प्रदेश पर प्रशासनिक पकड़ मजबूत बनाने और लोगों को प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बनाने का प्रयास किया गया है।
ये भी पढ़ें: Skillzup: बच्चों की ‘कमाई’ वाला एप, जितने लाइक्स, उतना पैसा

किन अफसरों का हुआ तबादला :
* देव रंजन वर्मा को डीआईजी परीक्षण का जिम्मा सौंपा गया।
* डॉ. सतीश को कमांडेंट एसडीआरएफ के पद से हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया।
* ममता रानी चौधरी को डीसीपी लखनऊ में तैनाती दी गई।
* शैलेन्द्र कुमार सिंह को डीसीपी गौतमबुद्धनगर का प्रभार मिला।
* त्रिगुण बिसेन को डीसीपी गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई।
सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों के पीछे सरकार का मकसद जिलों में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करना है।
एक दिन पहले ही 16 आईएएस अफसरों का हुआ था तबादला
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक हलकों में बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इस दौरान राजधानी लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नरों को भी बदल दिया गया।
प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया, जबकि अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहीं रोशन जैकब को इस पद से हटाकर सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया। वहीं, आईएएस रंजन कुमार को उनके वर्तमान प्रभार से मुक्त कर दिया गया। लगातार हो रहे इन तबादलों से साफ है कि योगी सरकार राज्य में प्रशासनिक मशीनरी को धारदार बनाने और जिम्मेदारियों के बंटवारे को नए सिरे से तय करने के मूड में है।

साथ ही, किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त बनाया गया है. बीएन सिंह का तबादला कर उन्हें सचिवालय प्रशासन में सचिव का पद सौंपा गया है. रंजन कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा पद से हटा दिया गया है और वह अब औषधि प्रशासन विभाग से जुड़े रहेंगे.
इस फेरबदल में सुहास LY को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, जबकि चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष के पद पर तैनात किया गया है. संजय कुमार खत्री को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का प्रभारी सीईओ बनाया गया है. कंचन वर्मा को आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है.
